सोनभद्र

विदाई समारोह मे बीजेपी नेता कृष्णा सिंह ने कहा प्रणय प्रसून ने आम जनमानस से संवाद स्थापित कर कानून व्यवस्था बेहतर रखा

अनपरा/सोनभद्र विदाई समारोह मे बीजेपी नेता कृष्णा सिंह ने कहा प्रणय प्रसून ने आम जनमानस से संवाद स्थापित कर कानून व्यवस्था बेहतर रखा।अनपरा एसएचओ प्रणय प्रसून का अनपरा से ओबरा स्थानांतरण होने पर शनिवार को थाना परिसर में नागरिक अभिनंदन एवं विदाई समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान पुलिसकर्मियों, जनप्रतिनिधियों, व्यापारियों एवं क्षेत्र के नागरिकों ने उन्हें फूल माला पहनाकर सम्मानित किया। विजयमल गिरी, गुडु उपाध्याय ने उनके प्रेम व कार्यकाल की सराहना करते हुए भावभीनी विदाई दिया।

समारोह मे बीजेपी नेता कृष्णा सिंह ने कहा कि प्रणय प्रसून ने अपने लगभग छह माह के कार्यकाल के दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखने के साथ ही आम नागरिकों से बेहतर संवाद स्थापित करने का प्रयास किया। त्योहारों एवं विभिन्न आयोजनों के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस प्रशासन का भूमिका सराहनीह रहा।

एसएसआई मनोज सिंह, एसआई बहादुर सिंह ने कहा कि थाना क्षेत्र में आने वाली समस्याओं को गंभीरता से सुनना और उनके समाधान के लिए तत्पर रहना उनके कार्यकाल की प्रमुख विशेषताओं में रहा। उनके सरल व्यवहार और आम लोगों के साथ सहज संवाद का उपस्थित लोगों ने सराहना किया।

उर्जांचल प्रेस क्लब के अध्यक्ष आर पी सिंह व अन्य पुलिसकर्मियो एवं नागरिको ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि अनपरा में बिताया उनका कार्यकाल हमेशा याद रखा जायेगा।

प्रणय प्रसून ने सभी नागरिकों, जनप्रतिनिधियों एवं पुलिसकर्मियों के प्रति आभार जताते हुए कहा कि अनपरा में कार्य करने के दौरान उन्हें सभी का सहयोग मिला। उन्होंने कहा कि पुलिस और जनता के बीच बेहतर समन्वय से ही क्षेत्र में शांति एवं कानून व्यवस्था को मजबूत बनाया जा सकता है। इस अवसर पर पुलिसकर्मी सहित गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

SBN Live