डाला/सोनभद्र(जगदीश तिवारी/ राकेश अग्रहरी।नगर पंचायत क्षेत्र के वार्ड नंबर सात में 12.30 लाख रुपए की लागत से निर्मित होने वाली सीसी रोड व नाली का नपं अध्यक्षा फुलवंती कुमारी ने भूमिपूजन कर संबंधित ठेकेदार को गुणवत्तापूर्ण कार्य करने के लिए निर्देशित किया।उन्होंने बताया गया नाली निर्माण गुड्डू खान के घर से ह्रदय नारायण तिवारी के घर तक 70 मीटर होना है व सीसी रोड 155 मीटर सीसी जफीर के घर तक बनेगी।इस दौरान सभासद विशाल कुमार, अवनीश देव पांडेय, नितेश कुमार समेत नपं लिपिक ऋषि कुमार ,विनय कुमार आदि मौजूद रहे।

