सोनभद्र

साप्ताहिक बाजार को पुनः थाना रोड पर लगाने की मांग मुख्य मार्ग पर जाम से परेशानी

कोन/सोनभद्र (आनन्द जायसवाल) कोन तेलगुड़वा मार्ग पर जीरो मोड़ से देवाटन मोड़ तक लगने वाले साप्ताहिक बाजार के कारण आए दिन जाम की स्थिति उत्पन्न हो रही है। सड़क किनारे ठेले एवं अन्य सामग्री रखे जाने तथा वाहनों के बेतरतीब खड़े होने से आवागमन प्रभावित हो रहा है। इससे राहगीरों और वाहन चालकों को परेशानी के साथ दुर्घटना की आशंका भी बनी रहती है।
स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि जीरो मोड़ से देवाटन मोड़ तक लगने वाले साप्ताहिक बाजार को हटाकर पुनः कोन थाना रोड पर उचित एवं निर्धारित स्थान पर लगाया जाए। बाजार के लिए स्थान चिन्हित कर दुकानदारों को व्यवस्थित तरीके से बैठाने की व्यवस्था की जाए, ताकि मुख्य मार्ग पर भीड़ और जाम की स्थिति न बने।
लोगों ने संबंधित विभाग से सड़क किनारे किए गए अतिक्रमण और बेतरतीब खड़े वाहनों के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई करने की भी मांग की है। उनका कहना है कि बाजार को व्यवस्थित स्थान पर लगाने से यातायात सुचारु होगा और आम लोगों को जाम व दुर्घटना के खतरे से राहत मिलेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

SBN Live