सोनभद्र

सड़क हादसे में बुझ गया घर का चिराग, इलाज के दौरान कृष्ण गोपाल ने तोड़ा दम

म्योरपुर/सोनभद्र(विकास अग्रहरि)

म्योरपुर थाना क्षेत्र के बीजपुर-मुर्धवा मार्ग पर आश्रम मोड़ के समीप बुधवार शाम सड़क किनारे खड़े खराब ट्रक में पीछे से बाइक घुसने से गंभीर रूप से घायल युवक की शनिवार को वाराणसी ट्रामा सेंटर में इलाज के दौरान मौत हो गई। हादसे में पड़री ग्राम पंचायत के बराइडाड़ टोला निवासी 29 वर्षीय कृष्ण गोपाल यादव पुत्र अशोक यादव गंभीर रूप से घायल हो गए थे।
घटना के बाद उन्हें सीएचसी म्योरपुर में प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया था। हालत में सुधार नहीं होने पर परिजन उन्हें बेहतर उपचार के लिए वाराणसी ट्रामा सेंटर ले गए, जहां उपचार के दौरान शनिवार को उनकी मौत हो गई। मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

SBN Live