बीजपुर (सोनभद्र) स्थानीय पुनर्वास प्रथम स्थित आयुष्मान आरोग्य मंदिर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में रविवार तड़के प्रसव के तुरंत बाद एक नवजात शिशु की मौत का गंभीर मामला सामने आया है। घटना के बाद आक्रोशित परिजनों और स्थानीय ग्रामीणों ने अस्पताल प्रशासन पर गंभीर लापरवाही और बदहाली का आरोप लगाते हुए जमकर नाराजगी जताई। जानकारी के अनुसार ग्राम नेमना निवासी राजेश्वर प्रजापति अपनी गर्भवती पत्नी गायत्री को प्रसव पीड़ा होने पर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे थे। परिजनों के मुताबिक रविवार तड़के करीब 2 बजे महिला को केंद्र में भर्ती कराया गया जहां सामान्य प्रसव हुआ। लेकिन प्रसव के कुछ ही देर बाद नवजात की मौत हो गई। परिजनों का आरोप है कि प्रसव के दौरान अस्पताल में मौजूद स्टाप नर्स ने लापरवाही बरती और कोई भी चिकित्सक मौजूद नहीं था

पूरी प्रक्रिया केवल एक स्टाफ नर्स के भरोसे छोड़ दी गई थी। गंभीर स्थिति से निपटने के लिए केंद्र में न तो वेंटिलेटर या ऑक्सीजन जैसी कोई आपातकालीन मशीन उपलब्ध थी और अस्पताल में न ही पीने के पानी की समुचित व्यवस्था न ही शौचालय की व्यवस्था हैं मरीजो को शौच के अस्पताल के पीछे जंगल मे भेजा जाता हैं। परिजनों ने आरोप लगाया कि नर्स अगर सही से डिलेवरी कराई होती तो आज बच्चा जिंदा होता या समय रहते मरीज को रेफर कर देना चाहिए था और साथ समय पर सही चिकित्सकीय हस्तक्षेप और जरूरी उपकरण मिलते तो उनके बच्चे की जान बचाई जा सकती थी। स्थानीय निवासियों का कहना है कि पुनर्वास प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में स्वास्थ्य सुविधाओं और एंबुलेंस की अनुपलब्धता को लेकर लंबे समय से समस्याएं बनी हुई हैं।

अब इस केंद्र पर नवजात की मौत ने सरकारी दावों की पोल खोल दी है। ग्रामीणों का कहना था कि कई गांवों के बीच एक प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लेकिन यहाँ भी सुविधाओं का टोटा पड़ा हैं।
स्थानीय लोगों ने जिलाधिकारी सोनभद्र से पूरे प्रकरण का संज्ञान लेकर निष्पक्ष जांच कराने और दोषी कर्मियों पर सख्त कार्रवाई करने की मांग की है। सीएमओ सोनभद्र आरके मिश्रा ने कहा कि मामले की जाँच कराई जाएगी और दोषी पाए जाने पर करवाई होगी।
