बभनी / सोनभद्र (अजित पांडेय)
बभनी थाना क्षेत्र अंतर्गत नधिरा गांव में दिन रविवार की दोपहर कुएं में गिरने से युवती की मौत हो गई ।घटना की सूचना मिलते ही बभनी पुलिस मौके पर पहुंच कर अग्रिम कार्रवाई में जुट गई।प्राप्त जानकारी के अनुसार बभनी थाना क्षेत्र अंतर्गत दिन रविवार को दोपहर नधिरा संवाकुड गांव निवासी बहादुर की 18 वर्षीय पुत्री सोनामती पानी भरने कुएं पर गई और कुएं पर रखी लकड़ी अचानक टूट गई और असंतुलित होकर कुएं के अंदर गिर गई । काफी देर बीत जाने पर जब सोनामती कही दिखाई नहीं दी तो परिजन और ग्रामीण खोजबीन करने लगे कुएं के पास चप्पल देखकर लोगों को शंका हुई और कुएं में तलाशने लगे तो कुएं में शव मिला परिजन तत्काल घटना की सूचना बभनी पुलिस को दी ।इस बावत प्रभारी निरीक्षक बभनी ने बताया कि शव का पंचनामा कर पोस्ट मार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी भेज दिया गया है और पुलिस अग्रिम कार्रवाई में जुट गई है।