म्योरपुर/सोनभद्र(विकास अग्रहरि)
सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम विभाग, उत्तर प्रदेश शासन के मंत्री एवं सोनभद्र जिले के प्रभारी मंत्री हंसराज विश्वकर्मा रविवार को दुद्धी विधानसभा क्षेत्र के म्योरपुर पहुंचे। उन्होंने कस्बा निवासी भाजपा नेता सुजीत अग्रहरि के आवास पर पहुंचकर उनके बड़े भाई के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त की और परिजनों को ढांढस बंधाया। इस दौरान बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं स्थानीय लोग मौजूद रहे।
इसके बाद प्रभारी मंत्री म्योरपुर ग्राम प्रधान के आवास पर पहुंचे, जहां कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय लोगों से मुलाकात कर क्षेत्र की समस्याओं की जानकारी ली। इस दौरान क्षेत्र की जर्जर सड़कों और जगह-जगह बने गड्ढों का मुद्दा भी उठाया गया। कार्यकर्ताओं द्वारा समस्या से अवगत कराए जाने पर प्रभारी मंत्री ने कहा कि सरकार की योजनाओं के अनुसार जल्द ही जगह-जगह बने गड्ढों को भरने का कार्य कराया जाएगा। उन्होंने क्षेत्र के विकास कार्यों को लेकर भी

आवश्यक पहल किए जाने का भरोसा दिया।
प्रदूषण पर प्रभावी अंकुश लगाने की बात
म्योरपुर और आसपास के औद्योगिक क्षेत्रों में बढ़ते प्रदूषण को लेकर सामाजिक कार्यकर्ता द्वारा सवाल उठाए जाने पर प्रभारी मंत्री ने कहा कि प्रदूषण की रोकथाम को लेकर शासन द्वारा जो भी दिशा-निर्देश जारी किए जाएंगे, उनका कड़ाई से पालन कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रदूषण पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए संबंधित स्तर पर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
प्रभारी मंत्री ने कहा कि सरकार विकास के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण को लेकर भी गंभीर है। जनहित से जुड़े मुद्दों पर शासन स्तर से जारी निर्देशों के अनुरूप प्रभावी कार्रवाई की जाएगी।
इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष नंदलाल गुप्ता, उत्तर प्रदेश अनुसूचित जाति एवं जनजाति आयोग के प्रदेश उपाध्यक्ष जीत सिंह खरवार, जिला पंचायत सदस्य सुषमा सिंह गोंड, ब्लॉक प्रमुख मानसिंह गोंड,शारदा खरवार, मंडल अध्यक्ष रणजीत पनिका, मोहरलाल खरवार, मोनू जायसवाल, बर्फीलाल सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं स्थानीय लोग मौजूद रहे।
