सोनभद्र श्रीराम फाइनेंस का किश्त बकाया का भय दिखाकर टेलर छिनने के 3 सीजर गिरफ्तार टेलर बरामद।
पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन मे अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम मे एडिशनल एसपी मेविस टाक एवं क्षेत्राधिकारी नगर रणधीर मिश्रा के पर्यवेक्षण तथा अपराध निरीक्षक थाना राबर्ट्सगंज दिन्नू प्रसाद यादव के कुशल नेतृत्व मे फरार आरोपी की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना राबर्ट्सगंज पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुआ है।
थाना राबर्ट्सगंज पर पंजीकृत मुकदमा अपराध संख्या 822/2026 धारा 126(2), 115(2), 131, 352, 351(3), 309(6), 61(2)(ए) बीएनएस मे फरार 3 आरोपी को गिरफ्तार करते हुए घटना से संबंधित ट्रेलर बरामद किया गया है।
आरोपी द्वारा फाइनेंस कम्पनी में सीजिंग का कार्य करने की बात कहते हुए किश्त बकाया होने के नाम पर हाईवे पर टेलर को रोका गया तथा चालक को जबरन वाहन से हटाकर टेलर को अपने कब्जे मे ले लिया गया। चालक द्वारा विरोध किए जाने पर आरोपी द्वारा उसके साथ मारपीट की गई तथा केबिन की खिड़की से उसका गला दबाने का प्रयास किया गया। इसके बाद आरोपी टेलर को अपने कब्जे में लेकर यार्ड मे ले जाने का प्रयास कर रहे थे।
हिन्दुआरी चौकी इंचार्ज विनय सिंह मय हमराही क्षेत्र मे मामूर थे। इसी दौरान बजरिये मुखबिर से सूचना प्राप्त हुआ कि मुकदमा उपरोक्त से संबंधित 3 आरोपी हिन्दुआरी पुलिया के पहले बाबा ढाबा के पास बाइक के साथ खड़े है कही जाने की फिराक मे है।
सूचना पर मौके पर पहुचकर पुलिस टीम द्वारा घेराबंदी की गई। पुलिस को देखकर तीनो आरोपी द्वारा बाइक से भागने का प्रयास किया गया जिन्हे पुलिस टीम द्वारा गिरफ्तार किया गया है। आरोपी को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है।
आरोपी ने बताया कि वे श्रीराम फाइनेंस कम्पनी मे सीजिंग का कार्य करते है तथा कम्पनी से किश्त बकाया वाहनों की सूचना प्राप्त होने पर संबंधित वाहनो को कब्जे मे लेकर यार्ड मे खड़ा कर कम्पनी को सूचित करते है। रात्रि मे टेलर को किश्त बकाया होने के आधार पर जबरन कब्जे मे लेकर हिन्दुआरी स्थित यार्ड ले जाया जा रहा था।इसी दौरान टेलर खराब होकर बंद हो गया जिसके बाद उसे डी आर ड्रीम होटल के सामने छोड़ दिया गया तथा चालक द्वारा विरोध किए जाने पर उसके साथ मारपीट किया गया था।
गिरफ्तार आरोपी का विवरण
1 आशु सिंह पुत्र धर्मराज सिंह निवासी मगरहथा पन्नुगज
2 सूरज पाण्डेय पुत्र नरेन्द्र नाथ पाण्डेय निवासी परसौना राबर्ट्सगंज
3 संतोष सिंह पुत्र राजकुमार सिंह निवासी पकरी चण्डी होटल राबर्ट्सगंज
गिरफ्तार एवं बरामदगी करने वाली टीम
1 विनय सिंह हिन्दुआरी चौकी इंचार्ज
2 हे का हरिराज सिंह
3 का अभिमन्यु पाण्डेय
4 का दीपक सिंह
