डाला/सोनभद्र(जगदीश तिवारी/ राकेश अग्रहरी)
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन सेवा से राष्ट्र सेवा के 25 वर्ष पूर्ण होने पर सेवा संकल्प अभियान के तहत वडनगर गुजरात से निकली बाइक यात्रा स्थानीय नगर क्षेत्र के बाजार स्थित रामलीला मैदान के पास पहुंचते ही स्वागत में पहले से मौजूद दो दर्जन से अधिक बुल्डजरों पर सवार होकर सैकड़ो महिला व पुरुषों ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। सोमवार की शाम सदर विधायक भूपेश चौबे व डाला मंडल अध्यक्ष संदीप सिंह पटेल के नेतृत्व में पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने सेवा यात्रियों पर पुष्पवर्षा एवं माल्यार्पण कर स्वागत किया। यात्रा के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों की उपलब्धियों और जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी लोगों तक पहुंचाने का संदेश दिया गया। सदर विधायक ने कहा कि सेवा संकल्प अभियान के तहत 500 कार्यकर्ता 25-25 की टोली में मोटरसाइकिल द्वारा भारत के कोने-कोने में पहुंचकर केंद्र व प्रदेश सरकार की योजनाओं को बता रहे हैं जिसका मुख्य उद्देश्य है कि सरकार की सभी योजना की जानकारी गांव से लेकर शहर तक पहुंचे और लोगों को उसका लाभ मिल सके। उन्होंने कहा कि गरीब, वंचित और जरूरतमंद वर्ग के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाना सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल है। स्वागत के दौरान कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह नजर आया। संचालन भाजयूमो जिला उपाध्यक्ष धीरेंद्र प्रताप सिंह ने किया।इस दौरान पूर्व मंडल अध्यक्ष संतोष कुमार बबलू, मुकेश जैन सभासद विशाल कुमार, अवनीश देव पांडेय, चंद्रावती, प्रकाश चौधरी,ओम प्रकाश शर्मा,बल्ले अग्रहरि, रमाशंकर पासवान,रिंकु दुबे आदि मौजूद रहे।
