सोनभद्र

प्रधानमंत्री मोदी के 25 वर्षों के सार्वजनिक जीवन से प्रेरित सेवा संकल्प बाइक यात्रा का दुद्धी में जोरदार स्वागत

दुद्धी(मदनमोहन तिवारी) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के सार्वजनिक जीवन एवं सेवा कार्यों से प्रेरित होकर गुजरात के वडनगर से निकली ‘सेवा संकल्प बाइक यात्रा’ सोमवार को दुद्धी पहुंचने पर स्थानीय भाजपा कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों ने जगह-जगह जोरदार स्वागत किया।
एससी/एसटी आयोग के उपाध्यक्ष जीत सिंह खरवार के नेतृत्व में बाइक यात्रा का काफिला कृषि मंडी परिसर पहुंचा। यहां पहले से मौजूद स्थानीय कार्यकर्ताओं ने बाइक सवार युवाओं का माल्यार्पण कर एवं अंगवस्त्र भेंट कर स्वागत किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में हुए विकास एवं सेवा कार्यों को लेकर उत्साह व्यक्त किया।कृषि मंडी से स्वागत के बाद बाइक यात्रा गेस्ट हाउस पहुंची। यहां स्थानीय ब्लॉक की महिला कर्मचारियों ने पुष्प भेंट कर यात्रा में शामिल लोगों का स्वागत किया। महिलाओं ने यात्रा के उद्देश्य की सराहना करते हुए प्रधानमंत्री के सार्वजनिक जीवन एवं जनसेवा से जुड़े कार्यों को लोगों तक पहुंचाने की पहल को महत्वपूर्ण बताया।
कार्यक्रम के दौरान एलईडी स्क्रीन के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के सार्वजनिक जीवन, जनसेवा, विकास कार्यों एवं विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं से संबंधित जानकारी प्रदर्शित की गई। एलईडी के माध्यम से लोगों को उनके सार्वजनिक जीवन के विभिन्न पड़ावों और सेवा कार्यों की विस्तृत जानकारी दी गई।

इस मौके पर वक्ताओं ने कहा कि सेवा संकल्प बाइक यात्रा का उद्देश्य प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लंबे सार्वजनिक जीवन और जनसेवा की भावना को आम लोगों तक पहुंचाना है। गुजरात के वडनगर से शुरू हुई यह यात्रा विभिन्न क्षेत्रों से गुजरते हुए दुद्धी पहुंची, जहां कार्यकर्ताओं ने उत्साह के साथ इसका स्वागत किया।इस दौरान नगर पंचायत अध्यक्ष कमलेश मोहन जिला मंत्री मनोज सिंह ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि राजन चौधरी मंडल अध्यक्ष दीपक शाह ,सुरेंद्र अग्रहरि, दिलीप पांडेय,सुमित सोनी,प्रदीप शर्मा मनीष जायसवाल,पंकज अग्रहरि,अंशु राय, बीडीओ जितेंद्र नाथ दुबे,एडीओ पंचायत आशुतोष श्रीवास्तव सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

SBN Live