
म्योरपुर /सोनभद्र(विकास अग्रहरि)
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जन्मस्थली वडनगर (गुजरात) से कर्मस्थली वाराणसी के लिए निकली संकल्प सेवा अभियान बाइक यात्रा सोमवार को म्योरपुर पहुंची। पंचायत भवन परिसर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने यात्रा में शामिल लोगों का फूल-मालाओं से स्वागत किया। युवाओं ने भारत माता की जय के नारे लगाए। अनुसूचित जाति एवं जनजाति आयोग के प्रदेश उपाध्यक्ष जीत सिंह खरवार ने गुजरात से आए कार्यकर्ताओं का माल्यार्पण कर स्वागत किया। ब्लॉक प्रमुख (प्रशासक) मानसिंह गोंड ने भी यात्रा का स्वागत किया।
यात्रा में 46 युवा शामिल रहे। उनके साथ एक बस और एंबुलेंस भी चल रही थी। गुजरात से शुरू हुई यात्रा राजस्थान, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ होते हुए सोनभद्र पहुंची।

इस दौरान नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया। कलाकारों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के सार्वजनिक जीवन, सेवा, सुशासन और जनकल्याणकारी योजनाओं को मंचन के माध्यम से प्रस्तुत किया। नाटक में गांवों को शहरों से जोड़ने, डिजिटल माध्यमों के विस्तार, डिजिटल क्रांति और बैंकिंग सेवाओं से लोगों के जुड़ाव समेत विभिन्न विषयों को सरल ढंग से दर्शाया गया। कलाकारों ने योजनाओं का लाभ लेने के लिए लोगों को जागरूक भी किया। कार्यक्रम देखने के लिए स्थानीय लोगों के साथ बड़ी संख्या में स्कूली बच्चे भी जुटे।

इस मौके पर एससी -एसटी की आयोग के उपाध्यक्ष जीत सिंह खरवार ,बीडीओ रामविशाल चौरसिया, एडीओ पंचायत अजय सिंह, जिला पंचायत सदस्य सुषमा सिंह, मंडल अध्यक्ष रणजीत पनिका, दीपक सिंह,गणेश जायसवाल, मोहरलाल खरवार, कमलेश मिश्रा, होरीलाल पासवान, आशु अंसारी,सुधीर समेत भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

