सोनभद्र

रामलीला-दुर्गा पूजा को लेकर पीस कमेटी की बैठक

शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में त्योहार मनाने की अपील

म्योरपुर /सोनभद्र(विकास अग्रहरि)

रामलीला एवं दुर्गा पूजा को लेकर मंगलवार को म्योरपुर थाना परिसर में पीस कमेटी की बैठक थानाध्यक्ष जितेंद्र सरोज की अध्यक्षता में हुई। बैठक में क्षेत्र के विभिन्न गांवों से पहुंचे रामलीला एवं दुर्गा पूजा समितियों के पदाधिकारियों से आयोजनों की तैयारियों और व्यवस्थाओं की जानकारी ली गई।
थानाध्यक्ष ने सभी से शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में त्योहार मनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि आयोजन के दौरान किसी भी प्रकार की समस्या या विवाद की स्थिति में तत्काल पुलिस को सूचना दें। साथ ही अफवाहों पर ध्यान न देने और पुलिस-प्रशासन का सहयोग करने की अपील की।
बैठक में लिलासी चौकी प्रभारी परमानंद त्रिपाठी, सुनील अग्रहरी, मोनू जायसवाल, ओम अग्रहरी, सुजीत अग्रहरी, अमित अग्रहरी, दिनेश जायसवाल, अजय अग्रहरी समेत विभिन्न समितियों के पदाधिकारी एवं ग्रामीण मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

SBN Live