
म्योरपुर/सोनभद्र(विकास अग्रहरि)
पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा द्वारा अपराध एवं मादक पदार्थों की तस्करी मे संलिप्त अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम मे दुद्धी क्षेत्राधिकारी विनय प्रभाकर साहनी के कुशल नेतृत्व में थानाध्यक्ष म्योरपुर द्वारा एनडीपीएस एक्ट के प्रकरण में प्रभावी कारवाई किया गया है।

थाना म्योरपुर पर पंजीकृत मुकदमा अपराध संख्या 40/2026 धारा 8/20/27A/29/60 एनडीपीएस एक्ट से संबंधित अभियुक्ता मीरा देवी उर्फ गुड़िया पत्नी जितेन्द्र नाथ उर्फ मुन्ना निवासी कुण्डाडीह टोला चन्द्रभान नगर म्योरपुर की सम्पत्तियो को धारा 68F(2) के अंतर्गत फ्रीज कराया गया।
फ्रीज की गई सम्पत्ति का विवरण
1. प्लाट नं0 1047 पर निर्मित मकान – कीमत 29,14,339
2. बैंक खाता नं0 46500100007376 – 25,463.52
3. बैंक खाता नं0 46500300004386 – 4,78,891
4. टीवीएस मोटरसाइकिल नं0 UP64AR9297 – कीमत 40,000
5. सोनालिका ट्रैक्टर नं0 UP64AR1634 – कीमत 4,25,000
(कुल फ्रीज की गई सम्पत्ति – 38,83,693.52 रुपये)
