—- पुलिस की मध्यस्थता,तहसील प्रशासन और एनटीपीसी प्रबंधन के लिखित आश्वासन के बाद खुला जाम
बीजपुर (रामजियावन गुप्ता) बीजपुर से बखरिहवा तक खस्ताहल सड़क पर बिखरी सोलिंग, गिट्टी से चलना दुश्वार हो गया है। वही भारी वाहनों के संचालन से उड़ रहें धूल की गुबार से सड़क की दोनो पटरियों के रहवासियों का जीना नारकीय हो गया है।
राख लदी एक हाईवा का टायर फटने से जरहा गांव के टोला पोथीपाथर में सड़क पर बिखरी गिट्टी के छिटकने से घर के सामने बैठे पांच लोग घायल हो गए। अचानक हुए हादसे से मौके पर अफरा-तफरी मच गई। घायलों की चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचें। परिजनों ने आनन-फानन में सभी घायलों को स्थानीय चिकित्सकों के यहां लेजाकर उपचार कराया। उपचार के बाद सभी को छोड़ दिया गया।

इस हादसे से आक्रोशित ग्रामीणों ने घायलों के परिजनों सहित ग्रामीण मुख्य मार्ग पर यातायात प्रभावित कर घंटों जाम कर दिया। और राखड़ परिवहन कर रहे वाहनों के खिलाफ प्रदर्शन शुरू कर दिया। ग्रामीणों का आरोप था। कि राखड़ लदी हाइवा से लगातार राख गिरने के कारण सड़क पर धूल और राख का गुबार उड़ता रहता है। इससे सड़क किनारे रहने वाले लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। साथ ही आए दिन दुर्घटनाओं का खतरा बना रहता है।
सूचना मिलने पर प्रभारी निरीक्षक अविनाश कुमार सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों को समझा-बुझाकर शांत कराया। उन्होंने यातायात व्यवस्था बहाल कराते हुए छोटी व सवारी गाड़ियों का आवागमन चालू कराया। राखड लदी हाईवा को।किनारे लगवा दिया
प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि टायर फटने से सुंदर लाल पुत्र शिव लाल, सुकवरिया पत्नी शिवराज, शिवम पुत्र राम नारायण, मोनू पुत्र रामनारायण और उदय चंद समेत अन्य लोग घायल हुए हैं। सभी का स्थानीय स्तर पर उपचार कराया गया है।
ग्रामीणों की मांग हैं कि
1- राखड़ परिवहन बंद गाड़ी (बलकर) से हो।
2- बखरिहवा से बीजपुर तक सड़क पर दोनों पाली में पानी का छिड़काव हो
3- बीजपुर बखरिहवा मार्ग निर्माण जल्द से जल्द कराया जाए
4. सुबह 7 से 9 स्कूल के समय और शाम 6 से 8 बजे तक भारी वाहनों का संचालन बंद रहेगा।
आदि शर्तो पर ग्रामीणों की सहमति बनी तब जाकर शाम तक यातायात बहाल हो सका।
इस मौके पर तहसील प्रशासन की तरफ से नायाब तहसीलदार अमजद अली खान,
कानूनगो गंगा प्रसाद सिंह,
एनटीपीसी रिहंद प्रबंधन की ओर से प्रदीप कुमार उप महाप्रबंधक, धर्मेंद्र गिरी वरिष्ठ प्रबंधक, मान सिंह गौड़ म्योरपुर ब्लाक प्रमुख, केदार यादव पूर्व जिला पंचायत सदस्य, प्रभारी निरीक्षक, बीजपुर, अविनाश कुमार सिंह दल बल के साथ मौके पर डटे रहें।
