सोनभद्र (विकास द्विवेदी)समान कार्य समान वेतन, नियमितीकरण समेत विभिन्न मांगों को लेकर राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन कर्मचारी संघ के आह्वान पर जिले भर के एनएचएम संविदा कर्मचारियों ने कार्य बहिष्कार कर शांतिपूर्ण धरना-प्रदर्शन किया। मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय के साथ ही प्राथमिक एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर आपातकालीन सेवाओं को छोड़कर कर्मचारियों ने विरोध जताया।
जिला अध्यक्ष पुष्पेंद्र शुक्ला ने कहा कि कर्मचारियों की प्रमुख मांगों को लेकर मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सीएमओ और जिलाधिकारी के माध्यम से भेजा जा चुका है, लेकिन अभी तक कोई ठोस निर्णय नहीं हुआ है। इसी के विरोध में 8, 9 और 10 अक्टूबर को कार्य बहिष्कार और धरना जारी रहेगा। उन्होने कहा कि एनएचएम संविदा कर्मचारी करीब दो दशक से स्वास्थ्य सेवाओं में योगदान दे रहे हैं और कोविड काल में भी जान जोखिम में डालकर सेवाएं दीं। इसके बावजूद समान कार्य के लिए समान वेतन और नियमितीकरण जैसी मांगें लंबित हैं। संघ ने स्पष्ट किया कि यदि शासन ने मांगों पर सकारात्मक निर्णय नहीं लिया तो प्रदेश नेतृत्व के निर्देश पर 12 अक्टूबर से लखनऊ में अनिश्चितकालीन धरना शुरू किया जाएगा। धरने में ज्ञान प्रकाश चतुर्वेदी, मनोज कुमार, स्वाति पटेल, नितेश साहू, प्रशांत दूबे, डाअभिषेक पाण्डेय, कामेश्वर राय, आशीष चौबे, डा हिमांशु यादव, पवन सोनकर, डा जेपी आजाद, डा देवब्रत, डा राजेश गुप्ता, संध्या मिश्रा, सुशील यादव, पंकज कुशवाहा समेत बड़ी संख्या में एनएचएम कर्मचारी मौजूद रहे।
समान कार्य समान वेतन और नियमितीकरण को लेकर एनएचएम कर्मियो का कार्य बहिष्कार
