वैनी/सोनभद्र (राजन गुप्ता)
नगवां ब्लॉक क्षेत्र के पनिकप खुर्द में गुरुवार की शाम एक दर्दनाक हादसे में 23-24 वर्षीय नवयुवक मूर्ति कलाकार की 11 हजार वोल्ट के विद्युत तार की चपेट में आने से मौत हो गई। हादसे के बाद क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।मृतक की पहचान संदीप विश्वकर्मा पुत्र कांता प्रसाद विश्वकर्मा, निवासी पनिकप खुर्द, थाना रायपुर के रूप में हुई है।
संदीप खलियारी बाजार से आगे मुख्य मार्ग पर ‘विश्वकर्मा मूर्ति कला केन्द्र’ के नाम से दुकान चलाते थे। वह कुशल मूर्ति कलाकार थे और कम उम्र में ही अपनी कला के जरिए क्षेत्र में अच्छी पहचान बना चुके थे।बताया जाता है कि नवरात्रि के अवसर पर संदीप द्वारा दुर्गा प्रतिमा समेत विभिन्न देवी-देवताओं की मूर्तियों का निर्माण किया जा रहा था। अलग-अलग स्थानों से मूर्तियों के ऑर्डर भी मिले हुए थे।

इसके साथ ही वह डीजे बजाने का काम भी करते थे।बुधवार की शाम करीब साढ़े छह बजे अचानक बारिश शुरू हो गई। बारिश से डीजे के सामान को बचाने के लिए संदीप डीजे वाहन पर चढ़कर तिरपाल ढकने लगे। इसी दौरान वह ऊपर से गुजर रहे 11 हजार वोल्ट के विद्युत तार की चपेट में आ गए। करंट लगने से वह गंभीर रूप से झुलस गए।घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों ने आनन-फानन में उन्हें सीएचसी वैनी पहुंचाया गया , जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।
