सोनभद्र

राज्य मंत्री एव ब्लाक प्रमुख ने दो जगह सीसी रोड़ का किया उद्घाटन

म्योरपुर /सोनभद्र(विकास अग्रहरि)
म्योरपुर विकास खण्ड के ग्राम पंचायत कुशम्हा एव रासपहरी मे शुक्रवार को मेंन रोड़ से ज्वाहर गोड़ के घर तक सीसी रोड़ का उद्घाटन एसटी/एससी आयोग के उपाध्यक्ष उत्तरप्रदेश सरकार एव दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री जीत सिंह खरवार एव ब्लाक प्रमुख म्योरपुर मान सिंह गोड़ ने सयुंक्त रूप से पूजा पाठ कर धूप बत्ती दिखा नारियल तोड़ा एव रासपहरी मे पक्की सड़क से बेचन प्रसाद के पोल्ट्री फार्म तक सीसी रोड़ का उद्घाटन किया गया तथा खण्ड विकास कार्यालय के मुख्य गेट पर कैटल गार्ड का भी उद्घाटन किया गया

ब्लाक प्रमुख मान सिंह गोड़ ने कहा कि हम लोगो का कार्यकाल पूर्ण हो जाने के बाद विकास कार्य मे विलम्ब हो रहा था क्षेत्र पंचायत का पूर्व मे जो प्रस्तावित कार्य था उसे माननीय मुख्य मंत्री जी के द्वारा हम सभी लोगो को प्रसासक के रूप मे पुनः आस्थापित करने के बाद जो कार्य अधूरे कार्य थे उसी के तहत क्षेत्र पंचायत कोटे से ग्राम पंचायत कुशम्हा एव रासपहरी दो जगह सीसी रोड़ का उद्घाटन किया गया है उन्होंने कहा कि चकरोड़ पर सीसी रोड़ बनवाने का कार्य किया जा रहा है इस दौरान ग्राम प्रधान प्रतिनिधि राम दयाल प्रजापती,पंकज सिंह, सुधीर कुमार, आशु अंसारी, चंद्र प्रकाश, सहित तमाम ग्रामीण मौजूद रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

SBN Live