म्योरपुर /सोनभद्र(विकास अग्रहरि)
लाइट हाउस इनिशिएटिव पहल परियोजना-2 के तहत हिंडाल्को इंडस्ट्रीज लिमिटेड के सीएसआर वित्तीय सहयोग से म्योरपुर ग्राम पंचायत में स्वच्छता सुविधाओं को बेहतर बनाने की पहल की जा रही है। इसी क्रम में क्रियान्वयन संस्था नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ वीमेन, चाइल्ड एंड यूथ डेवलपमेंट (निवसीड) की ओर से प्राथमिक विद्यालय सेकेंड म्योरपुर और आंगनबाड़ी केंद्र म्योरपुर प्रथम के शौचालयों की रेट्रोफिटिंग एवं नवीनीकरण का कार्य पूरा होने के बाद उद्घाटन कार्यक्रम आयोजित किया गया।
शौचालयों के नवीनीकरण से विद्यालय एवं आंगनबाड़ी केंद्र में आने वाले बच्चों को स्वच्छ और बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने में मदद मिलेगी। इस पहल का उद्देश्य बच्चों को स्वच्छ वातावरण प्रदान करने के साथ-साथ उनमें साफ-सफाई के प्रति जागरूकता बढ़ाना है।
इसके साथ ही हिंडाल्को इंडस्ट्रीज लिमिटेड के सहयोग से निवसीड संस्था द्वारा म्योरपुर ग्राम पंचायत में कूड़ा-कचरा उठान एवं संग्रहण का कार्य भी किया जा रहा है। इस पहल के माध्यम से गांव में साफ-सफाई व्यवस्था को बेहतर बनाने और स्वच्छ वातावरण बनाए रखने का प्रयास किया जा रहा है।
इस दौरान उपस्थित रहे: ग्राम प्रधान प्रतिनिधि गणेश जायसवाल, बाल विकास परियोजना अधिकारी (सीडीपीओ) म्योरपुर नागेंद्र कुमार भारती, शिक्षिका आरती, आंगनबाड़ी कार्यकत्री ललिता देवी, निवसीड संस्था के नितिन मालवीय, शिवप्रसाद सतनामी, स्वच्छता साथी कनकलता, विद्यालय के बच्चे एवं ग्राम पंचायत के सम्मानित नागरिक।
