सोनभद्र (विकास द्विवेदी) महंगे इलाज के अभाव में अब जरूरतमंद मरीजों को दर्द सहने के लिए मजबूर नहीं होना पड़ेगा। आयुष्मान भारत योजना ऐसे मरीजों के लिए बड़ी राहत बन रही है। राबर्ट्सगंज स्थित लाइफ केयर हास्पिटल एंड ट्रामा सेंटर में 70 वर्षीय बुजुर्ग के खराब हो चुके घुटने का सफल प्रत्यारोपण किया गया। खास बात यह रही कि आयुष्मान कार्ड के माध्यम से मरीज का उपचार निःशुल्क हुआ।
घोरावल क्षेत्र के पनवली गांव निवासी तेतरी कई वर्षों से बाएं घुटने के असहनीय दर्द से परेशान थी। विभिन्न अस्पतालों में उपचार कराने के बावजूद उन्हें अपेक्षित राहत नहीं मिली। इसके बाद परिजन उन्हें लाइफ केयर हास्पिटल लेकर पहुचे जहा हड्डी रोग विशेषज्ञ डा प्रमोद प्रजापति ने जाच किया। चिकित्सकीय जाच और सीटी स्कैन के बाद घुटने की स्थिति गंभीर पाए जाने पर प्रत्यारोपण की सलाह दी गई। आपरेशन के बाद मरीज की स्थिति में सुधार हुआ और उन्हें दर्द से राहत मिली। घुटने का प्रत्यारोपण महंगा उपचार होने के कारण आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के लिए बड़ी चुनौती बन सकता है। ऐसे में आयुष्मान कार्ड के जरिए निःशुल्क उपचार मिलने से मरीज के परिवार को आर्थिक राहत मिली। यह मामला दर्शाता है कि सरकारी स्वास्थ्य योजनाओं का लाभ जरूरतमंदों तक पहुंचे तो गंभीर बीमारियों का इलाज भी सुलभ हो सकता है। डा प्रमोद प्रजापति ने बताया कि घुटने के प्रत्यारोपण में उचित जाच आपरेशन के दौरान सावधानी और बाद में नियमित चिकित्सकीय परामर्श व व्यायाम महत्वपूर्ण हैं। आयुष्मान योजना के माध्यम से उपचार की सुविधा जरूरतमंद मरीजों के लिए उम्मीद की नई राह खोल रही है।
आयुष्मान योजना बनी गरीब मरीजो के लिए वरदान बुजुर्ग के घुटने का सफल प्रत्यारोपण
