सोनभद्र

विंडमगंज मे रामलीला का शुभारंभ अतिथियो ने फीता काटकर किया उद्घाटन

विंडमगंज/सोनभद्र (सुमन गुप्ता) विंडमगंज क्षेत्र मे श्रीराम जानकी मंदिर रामलीला रावण दहन दुर्गा पूजा समिति के बैनर तले रामलीला का आयोजन शुरू हो गया। कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि श्री श्री 108 श्री मनमोहन दास ब्रह्मचारी बाबा, विंढमगंज थाना अध्यक्ष रविकांत मिश्रा तथा चोपन के पूर्व ब्लॉक प्रमुख रामसकल जायसवाल ने अन्य अतिथियों के साथ फीता काटकर किया।
उद्घाटन के पश्चात अतिथियों ने भगवान लक्ष्मी-नारायण के दरबार में धूप-दीप प्रज्वलित कर विधिवत आरती की और क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की। इस अवसर पर मुख्य अतिथि मनमोहन दास ब्रह्मचारी बाबा ने रामलीला के आयोजन को भारतीय संस्कृति और धार्मिक परंपराओं से जुड़ा महत्वपूर्ण कार्यक्रम बताते हुए इसे निरंतर जारी रखने का आह्वान किया।
कार्यक्रम का संचालन राम मंदिर के पुजारी वेद मोहन दास के नेतृत्व में समिति के सदस्यों ने किया। इस दौरान समिति के अध्यक्ष संजय गुप्ता, उपाध्यक्ष ओम प्रकाश रावत, कोषाध्यक्ष राजू गुप्ता, व्यवस्थापक सुमन गुप्ता, राजकमल गुप्ता, अमित केशरी, सत्यम जायसवाल, राकेश केशरी , नंदलाल केशरी, विरेन्द्र गुप्ता, एडवोकेट आशिष जायसवाल सहित समिति के अन्य पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

SBN Live