सोनभद्र

कलश यात्रा के साथ नवरात्रि का शुभारंभ मां दुर्गा की आराधना में जुटे श्रद्धालु

विंडमगंज/सोनभद्र (सुमन गुप्ता) झारखंड बार्डर पर स्थित दिगंबर अखाड़ा अयोध्या से संबद्ध श्रीराम जानकी मंदिर में रविवार को नवरात्रि महोत्सव का शुभारंभ भव्य कलश यात्रा के साथ हुआ। बाबा वेद मोहन दास ब्रह्मचारी के नेतृत्व में निकाली गई कलश यात्रा में सैकड़ों महिला एवं पुरुष श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।कलश यात्रा मंदिर परिसर से शुरू होकर मेन रोड, काली मंदिर और कोन मोड़ होते हुए मुड़ीसेमर ग्राम पंचायत स्थित शिव मंदिर के समीप सतत वाहिनी नदी तट पर पहुंची। यहां पंडित नंदलाल तिवारी ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच कलशों में जल भरवाया। इसके बाद श्रद्धालु कलश लेकर श्रीराम जानकी मंदिर पहुंचे, जहां मां दुर्गा की प्रतिमा के समक्ष विधि-विधान से कलश स्थापना की गई।
इस दौरान यजमान कृष्णा विश्वकर्मा, अजीत विश्वकर्मा, ग्राम प्रधान तारा देवी तथा समिति के अध्यक्ष संजय कुमार गुप्ता सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
क्षेत्र की सुख-शांति के लिए होगी मां दुर्गा की आराधना
बाबा वेद मोहन दास ब्रह्मचारी ने बताया कि नवरात्रि के दौरान क्षेत्र में सुख-शांति और समृद्धि की कामना के साथ मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की जाएगी। प्रतिदिन संध्या आरती के बाद श्रद्धालुओं के बीच महाप्रसाद का वितरण भी किया जाएगा।कार्यक्रम में राजू गुप्ता, सुमन गुप्ता, ओम रावत, राजकमल गुप्ता, आदित्य गुप्ता और सत्यम जायसवाल समेत अनेक श्रद्धालु मौजूद रहे। वहीं, स्थानीय प्रशासन ने कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा व्यवस्था का जिम्मेदारी संभाला।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

SBN Live