अनपरा/सोनभद्र साइबर ठगी के 67 हजार राजेश जी चौबे ने कराये वापस।
पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा द्वारा साइबर अपराधों के विरुद्ध चलाये जा रहे विशेष अभियान के क्रम मे एडिशनल एसपी मेविस टाक एवं पिपरी क्षेत्राधिकारी हर्ष पाण्डेय के पर्यवेक्षण मे अनपरा थानाध्यक्ष राजेश जी चौबे, हेड कांस्टेबल आनंद मोहन बिंद द्वारा साइबर धोखाधड़ी के शिकार व्यक्ति की धनराशि वापस कराने में सफलता प्राप्त किया गया है।
आवेदक रवि प्रजापति पुत्र राम विशाले प्रजापति, निवासी डिबुलगंज अनपरा के साथ किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा साइबर धोखाधड़ी कर धनराशि ट्रांसफर करा ली गई थी। शिकायत प्राप्त होने पर थाना अनपरा पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए संबंधित बैंक से पत्राचार किया गया तथा धोखाधड़ी से संबंधित धनराशि को होल्ड कराया गया। इसके उपरांत निर्धारित प्रक्रिया के तहत 67772 की धनराशि आवेदक के मूल बैंक खाते में सफलतापूर्वक वापस कराया गया है।
धनराशि वापस मिलने पर आवेदक ने पुलिस अधीक्षक,एडिशनल एसपी, पिपरी क्षेत्राधिकारी और अनपरा पुलिस टीम के प्रति आभार व्यक्त किया है।
