सोनभद्र

अग्रवाल धर्मशाला मे अग्रसेन जयंती पर सुमित मित्तल ने कहा महाराजा अग्रसेन जी का जीवन हमे सेवा समानता सहयोग का संदेश देता है

अनपरा/सोनभद्र महाराजा अग्रसेन जी के जन्मोत्सव के पावन अवसर पर अग्रवाल धर्मशाला अनपरा में श्रद्धा एवं भक्तिभाव के साथ हवन पूजन कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में महाराजा अग्रसेन जी के चित्र पर पुष्पमाला अर्पित कर विधिवत पूजन, आरती एवं हवन किया गया। इस अवसर पर अग्रवाल समाज, अनपरा के सदस्यों ने उपस्थित होकर अपने आराध्य एवं समाज के पुरोधा महाराजा अग्रसेन जी को नमन किया तथा उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम में संरक्षक मंडल से रामप्रसाद अग्रवाल एवं संजय जैन, अध्यक्ष सुमित कुमार मित्तल, महामंत्री विकास अग्रवाल, कोषाध्यक्ष लवली बंसल एवं उपाध्यक्ष विनीत मंगला सहित नरेंद्र अग्रवाल, विजय गर्ग, वेद गोयल, प्रेम जैन, अनिल अग्रवाल, अमित मित्तल, महिपाल मित्तल, विनोद गर्ग, राहुल अग्रवाल, सुरेंद्र गर्ग, पंकज केडिया, सुभाष जी, महेश जी, विकास बंसल सहित बड़ी संख्या में अग्रबंधु उपस्थित रहे।

इस अवसर पर अध्यक्ष सुमित मित्तल ने कहा कि महाराजा अग्रसेन जी का जीवन हमे सेवा, समानता, सहयोग एवं सामाजिक समरसता का संदेश देता है। सर्व समाज का सहयोग और उत्थान ही हमारे पुरोधा का प्रमुख संदेश है, जिसे अग्रवाल समाज सदैव आत्मसात करते हुए आगे बढ़ता रहेगा।

उन्होंने कहा कि अग्रवाल समाज अनपरा सदैव सामाजिक हित, जनकल्याण एवं जरूरतमंदों के सहयोग के लिए तत्पर रहेगा। महाराजा अग्रसेन जी के आदर्शों को अपनाकर समाज में एकता, सद्भाव और सेवा की भावना को मजबूत करना ही इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

SBN Live