
करगरा/सोनभद्र(ओम प्रकाश गुप्ता )। ग्राम पंचायत करगरा में श्री आदर्श रामलीला समिति की ओर से प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी हर्षोल्लास के साथ आदर्श रामलीला का आयोजन शुरू किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ रामलीला समिति के अध्यक्ष रामप्रताप द्वारा विधि-विधान से मुकुट पूजन कर किया गया। इसके बाद नारद मोह प्रसंग का मंचन किया गया।

इस अवसर पर आदर्श रामलीला समिति के अध्यक्ष रविंद्र कुमार, कोषाध्यक्ष संत कुमार, उपाध्यक्ष उमाकांत, प्रबंधक फूल कुमार, ग्राम प्रधान करगरा, सह प्रबंधक सुरेंद्र कुमार विश्वकर्मा, संचालक सत्यम कुमार शुक्ला, सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रभारी मंत्री अनिल केशरी, सह संचालक बब्बू अली और कार्यकारी अध्यक्ष केशव प्रसाद सहित समिति के अन्य पदाधिकारी एवं सदस्य मौजूद रहे।
