सोनभद्र

पूजन अर्चन के साथ डांडिया नाइट 4 की तैयारियो का शुभारंभ

सोनभद्र (विकास द्विवेदी) राबर्ट्सगंज स्थित शीतला माता मंदिर में रविवार को पूजन अर्चन के साथ सोनभद्र डांडिया नाइट 4 की तैयारियों का शुभारंभ किया गया। आयोजक समिति के पदाधिकारियों ने मां शीतला की पूजा कर आगामी 25 अक्टूबर को सवेरा होटल में होने वाले कार्यक्रम की सफलता के लिए प्रार्थना की।
आयोजकों ने बताया कि डांडिया नाइट के माध्यम से लोगों को उत्सव और सांस्कृतिक परंपराओं से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है। कार्यक्रम में प्रतिभागियों के उत्साह और पारंपरिक उल्लास को ध्यान मेंरखते हुए तैयारियां की जा रही हैं। आयोजन को आकर्षक बनाने के लिए समिति के पदाधिकारी जुटे है।
इस मौके पर पवन जायसवाल, शिवम, बादल, केसरी, राजेश जायसवाल, सुमन, अर्चना, राजकुमारी, पूजा और चंद्रप्रकाश सहित समिति के अन्य पदाधिकारी शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

SBN Live