—- फीता काटकर अतिथियों ने किया उद्घाटन, नवरात्रि में रामायण के प्रसारण से भक्तिमय हुआ माहौल
बीजपुर (रामजियावन गुप्ता)। श्री नव दुर्गा पूजा समिति, मां दुद्धहिया देवी मंदिर, पुनर्वास बीजपुर में शारदीय नवरात्रि के पावन अवसर पर हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी पर्दे पर रामायण के प्रसारण का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि श्रीमती पूजा श्री, संतोष यादव (लेखपाल) एवं विशिष्ट अतिथि विश्राम सागर गुप्ता ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया।
रामायण के प्रसारण के माध्यम से श्रद्धालुओं को मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्रीराम के जीवन, आदर्शों एवं लीलाओं का दर्शन करने का अवसर मिलेगा। समिति की इस पहल का उद्देश्य श्रद्धालुओं में धार्मिक आस्था, भारतीय संस्कृति, नैतिक मूल्यों तथा प्रभु श्रीराम के आदर्शों के प्रति श्रद्धा और समर्पण की भावना को प्रोत्साहित करना है। रामायण के प्रसारण को लेकर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है।
कार्यक्रम में समिति के संरक्षक शिवधारी गुप्ता एवं परशुराम पाल, अध्यक्ष गौतम वर्मा, पूर्व अध्यक्ष इंद्रदेव सिंह, कोषाध्यक्ष संतोष गुप्ता, विश्व हिंदू परिषद के प्रखंड मंत्री प्रकाश चंद्र सहित कल्याण दास, रामधनी, राम अशोक, कमलेश गुप्ता, देव कुमार यादव, शिव नारायण गुप्ता, शिशु जायसवाल, जितेंद्र पाल, सोहन लाल, मुखदेव यादव, सिद्धार्थ गुप्ता, रमेश, कमल दास, राम प्रवेश, गोपाल दास, विश्राम विश्वकर्मा, डॉ. देवकुमार, तिवारी जी एवं ताड़कनाथ गुरु सहित समिति के अनेक सदस्य एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। वहीं महिला सदस्यों में आभा सिंह, सुशीला वर्मा एवं सुषमा जायसवाल की सहभागिता रही।
समिति के सदस्यों ने श्रद्धालुओं से रामायण प्रसारण कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की। उन्होंने कहा कि नवरात्रि का यह पावन पर्व धार्मिक आस्था, भक्ति, संस्कार एवं सामाजिक एकता का संदेश देता है। सभी श्रद्धालु आपसी सहयोग और भक्तिभाव के साथ पर्व को हर्षोल्लास से मनाएं।
