सोनभद्र

हाईडिल मैदान में प्रदर्शनी मेले का शुभारंभ, झूलों और मनोरंजन के साधनों का उठाया आनंद

सोनभद्र (विकास द्विवेदी) राबर्ट्सगंज के हाईडिल मैदान में रविवार को प्रदर्शनी मेले का शुभारंभ हुआ। मुख्य अतिथि एमएलसी विनीत सिंह ने फीता काटकर मेले का उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि ऐसे मेले लोगों के मनोरंजन के साथ ही मेल मिलाप और आपसी सौहार्द को बढ़ावा देते हैं। मेले में बच्चों से लेकर बड़ों तक के लिए मनोरंजन के विभिन्न साधन उपलब्ध हैं। मेले के उद्घाटन के दौरान पूर्व ब्लाक प्रमुख प्रवीण सिंह, समाजसेवी धीरज सिंह और आयुष राय सहित अन्य लोग मौजूद रहे। मेले में लगी ट्रेन, ब्रेक डांस, जलपरी और विभिन्न प्रकार के झूलों ने लोगों को आकर्षित किया। बच्चों और युवाओं ने झूलों का आनंद उठाया, वहीं जलपरी सहित अन्य आकर्षक प्रस्तुतियां भी लोगों के आकर्षण का केंद्र रहीं।
इस मौके पर प्रदर्शनी के आयोजक राजेंद्र त्रिवेदी, रविन्द्र त्रिवेदी, विक्की, अज्जू भाई सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

SBN Live