सोनभद्र (विकास द्विवेदी) भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की जिला उपाध्यक्ष आशा विश्वकर्मा को सोनभद्र महिला मोर्चा का जिलाध्यक्ष बनाए जाने से पार्टी कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गई। उनके जिलाध्यक्ष बनने पर कार्यकर्ताओं ने प्रसन्नता जताते हुए इसे संगठन को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया।
नवनियुक्त जिलाध्यक्ष आशा विश्वकर्मा ने पार्टी नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संगठन ने उन पर जो भरोसा जताकर महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है वह उस पर पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ खरा उतरने का प्रयास करेंगी। उन्होने कहा कि भाजपा की नीतियों और विचारधारा को जन जन तक पहुचाने के साथ ही महिला मोर्चा को जनपद मे और अधिक मजबूत बनाना उनकी प्राथमिकता होगी।
उन्होंने कहा कि महिलाओ को संगठन से जोड़ने उन्हे सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओ की जानकारी देने तथा उनके अधिकारों और सम्मान से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाने के लिए कार्य किया जाएगा। महिला कार्यकर्ताओं के साथ समन्वय स्थापित कर संगठनात्मक गतिविधियों को गति दी जाएगी। उन्होने विश्वास जताया कि पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के मार्गदर्शन और कार्यकर्ताओं के सहयोग से महिला मोर्चा सोनभद्र मे नई मजबूती हासिल करेगा।
आशा विश्वकर्मा ने कहा कि वह सभी कार्यकर्ताओ को साथ लेकर संगठन के हित में काम करेंगी और महिलाओं को सामाजिक एवं राजनीतिक क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित करेंगी। उनके जिलाध्यक्ष बनाए जाने पर पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है। बता दे कि आशा के जिलाध्यक्ष बनाए जाने से पहले पुष्पा सिंह अध्यक्ष रही है।
