सोनभद्र

पेड़ से लटकता मिला बुजुर्ग का शव, इलाके में मचा हड़कंप।

बभनी (अजीत पांडेय) बभनी थाना क्षेत्र के चपकी गांव में मंगलवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब 63 वर्षीय बुजुर्ग का शव घर से कुछ दुरी पर नाले के किनारे महुआ के पेड़ से गमछे के सहारे लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।मृतक की पहचान चपकी गांव निवासी शिव भजन पुत्र गोपाल के रूप में हुई है। परिजनों के मुताबिक, शिव भजन रात में किसी बात को लेकर परेशान थे। उनकी कोई संतान नहीं थी। भाई की बहू और परिवार के अन्य सदस्य उनकी देखभाल करते थे।मृतक के भाई की बहू सीता कुंवर ने बताया कि रात में शिव भजन की पड़ोसी से किसी बात को लेकर कहासुनी हुई थी। इसके बाद उन्होंने शिव भजन को खाना दिया और खुद सोने चली गईं। मंगलवार सुबह उठने पर शिव भजन कमरे में नहीं मिले। परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की तो घर से कुछ दूर नाले के किनारे महुआ के पेड़ से उनका शव लटका मिला।घटना की सूचना मिलते ही उपनिरीक्षक शिवमूरत यादव पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को नीचे उतरवाकर कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की तैयारी कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

SBN Live