वैनी/सोनभद्र (राजन गुप्ता)
विकास खंड नगवां ब्लॉक के कृषि विभाग के द्वारा
मंगलवार को ब्लॉक प्रमुख नगवां आलोक कुमार सिंह एवं खंड विकास अधिकारी नगवां अनिल कुमार सिंह के उपस्थिति मे कृषि सभागार में निशुल्क बीज किट का वितरण किया गया जिसको पाकर किसानों के चेहरे खिल उठे इस मौके पर ब्लॉक प्रमुख ने कहा कि सरकार किसानों के विकास के लिए प्रतिबद्ध है सभी किसान भाई कृषि विभाग द्वारा सभी योजनाओं को समय समय पर आनलाइन

आवेदन करके लाभ लेवें कृषि विभाग के सहायक अधिकारी वहीं कृषि विभाग के एडीओ एजी शमशेर बहादुर सिंह के द्वारा कृषि विभाग के समस्त योजनाएं जैसे में प्रधानमंत्री किसान सम्मन निधि योजना फॉर्म रजिस्ट्री कृषि यंत्रीकरण मिनी किट बीज वितरण के बारे में विस्तार से किसानों को बताया गया कार्यक्रम में 100 से अधिक संख्या में किसान प्रतिभाग लिए इस मौके पर देवी सिंह,बलिराम सिंह,कृषि विभाग के कर्मचारी सुधीर सिंह पटेल एवं सुनील कुमार सिंह अंकित सिंह सहित किसान बन्धु मौजूद रहे
