बभनी/सोनभद्र (अजित पांडेय) बभनी थाना क्षेत्र के सांगोबांध में एक वृद्ध की घर में संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। जानकारी के अनुसार विश्वनाथ प्रजापति पुत्र इनरमन उम्र करीब 65 वर्ष अपने घर में भोजन करने के बाद सोया हुआ था।सुबह नहीं उठने पर जब कमरे में जाकर जगाया तो देखकर अवाक रह गए। मृत स्थिति में देखकर स्वजन अपने आस-पास के ग्रामीणों को जानकारी दी।मौत की खबर सुनते ही गांव आग की तरह फैल गई।बता दें कि मृतक का दो लड़के हैं बड़ा लड़का सुरेंद्र कुमार व छोटा लड़का सोनू कुमार बड़े भाई ने पिता की हत्या छोटे भाई के ऊपर लगाया है। बताया गया है पांच दिन पूर्व मृतक ने गांव में ही जमीन बेचा था जिसे लेकर परिवार में विवाद चल रहा था। मौत की सूचना मिलते ही बभनी प्रभारी निरीक्षक अरविंद कुमार सरोज पुलिस बल के साथ पहुंकर घटना की जांच में जुटी। तथा शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए दुद्धी भेज दिया।इस संबंध में दुद्धी पुलिस क्षेत्राधिकारी विनय प्रभाकर साहनी ने बताया कि मौके पर मृतक के गला या शरीर में कोई चोट के निशान नहीं है पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चल पायेगा पुलिस जांच कर रही है आवश्यक कारवाई की जायेगी।
संदिग्ध परिस्थिति में वृद्ध की मौत
