कुल 34 विद्यालय के छात्र,छात्राएं करेंगे प्रतिभाग ।
बभनी (अजीत पाण्डेय) बभनी विकास खण्ड अन्तर्गत दिन बुधवार को न्याय पंचायत बरवा टोला में बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा न्याय पंचायत स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है इसकी जानकारी बरवाटोला न्याय पंचायत के संकुल शिक्षक संदीप कुमार सिंह ने दी। संकुल शिक्षक संदीप कुमार सिंह ने बताया कि बरवाटोला न्याय पंचायत में कुल 34 विद्यालय के छात्र और छात्राओं खेल कूद प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे जिसमें 2 उच्च प्राथमिक विद्यालय,9 कंपोजिट विद्यालय,और 23 प्राथमिक विद्यालय के छात्र और छात्राएं शामिल होंगे । प्राप्त जानकारी के अनुसार बभनी विकास खण्ड अन्तर्गत दिन बुधवार को न्याय पंचायत स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य बच्चों में खेलकूद की प्रतिस्पर्धा भावना विकसित हो इस आयोजन में कबड्डी , खो खो, दौड़ ,लंबी कूद ,ऊंची कूद व्यायाम ,पिटी सहित कई खेल कूद का आयोजन होगा इस खेल कूद प्रतियोगिता में समस्त बरवाटोला के प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालय के बच्चे और बच्चियां प्रतिभाग करेंगी ।कार्यक्रम का आयोजन खंड शिक्षा अधिकारी बभनी सुनील कुमार के दिशा निर्देशन में किया जाएगा इस बात की जानकारी संकुल शिक्षक संदीप कुमार सिंह ने दी।
