सोनभद्र

खड़िया वारफाल कोल ट्रांसपोर्टिंग बंद होने के विरोध मे उर्जान्चल ट्रक आनर एसोसिएशन ने एनसीएल जीएम को सौपा ज्ञापन

शक्तिनगर/सोनभद्र खड़िया वारफाल कोल ट्रांसपोर्टिंग बंद होने के विरोध मे उर्जान्चल ट्रक आनर एसोसिएशन ने एनसीएल जीएम को सौपा ज्ञापन।

नार्दर्न कोलफिल्डस लिमिटेड की खड़िया परियोजना से MEIL Anpara Energy Limited (वारफाल) तक अचानक से सड़क मार्ग से कोयला अभिवहन बन्द अत्यधिक कम किये जाने के विरोध मे उर्जान्चल ट्रक आनर एसोसिएशन अध्यक्ष पप्पू सिंह के नेतृत्व मे ट्रक मालिको ने एनसीएल जीएम को ज्ञापन सौपा।

पप्पू सिंह ने बताया कि नार्दर्न कोलफिल्डस लिमिटेड की खड़िया परियोजना द्वारा MEIL Anpara Energy Limited (वारफाल) तक सड़क मार्ग से अचानक से कोयला अभिवहन बन्द किये जाने अत्यधिक कम किये जाने का सूचना प्राप्त हो रहा है। उक्त के सम्बन्ध मे जीएम को अवगत कराते हुये कहा कि उपरोक्त निर्णय से स्थानीय लोग जो ट्रेलर संचालन कर अपना जीवन व्यापन कर रहे है के साथ साथ उनसे जुड़े टायर, पार्ट्स दुकानदार, मैकेनिक इत्यादि हजारो लोगो की आजीविका पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ेगा।

उपरोक्त तथ्यों को दृष्टिगत रखते हुये आपसे आग्रह है कि नार्दर्न कोलफिल्डस लिमिटेड की खड़िया परियोजना से MEIL Anpara Energy Limited (वारफाल) तक अचानक से सड़क मार्ग से कोयला अभिवहन बन्द अत्यधिक कम किये जाने के निर्णय पर ट्रेलर संचालन कर अपना जीवन व्यापन कर रहे लोगो के साथ साथ उनसे जुड़े टायर पार्ट्स दुकानदार, मैकेनिक इत्यादि हजारो लोगो की आजीविका पर पड़ने वाले प्रतिकूल प्रभाव को ध्यान में रखते हुये उचित निर्णय लिया जाये। इस अवसर पर सैकड़ो गाड़ी मालिक मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

SBN Live