दुद्धी/सोनभद्र (मदन मोहन तिवारी) दुद्धी ब्लाक क्षेत्र मे शुक्रवार को कड़े सुरक्षा इंतजामों के बीच मतदान प्रक्रिया शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। मतदान केंद्रो पर सुबह से ही मतदाताओ की चहल पहल देखी गई। पुलिस और प्रशासन की कड़ी निगरानी के कारण सभी बूथों पर बिना किसी बाधा के मतदान पूरा हुआ।
शिक्षक पद के लिए बने बूथ पर कुल 131 मतदाता पंजीकृत थे, जिनमें से 103 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। यहाँ कुल 78.63% मतदान दर्ज किया गया जो मतदाताओं के उच्च उत्साह को दर्शाता है। इस बूथ पर कुल 998 मत पंजीकृत थे, जिनमें से 523 मतदाताओं 125 महिला तथा 398 पुरुष ने वोट डाले। यहाँ मतदान का प्रतिशत 55.6% रहा। दूसरे स्नातक केंद्र पर कुल 957 मतदाता नामांकित थे। यहाँ कुल 582 मत 169 महिला तथा 413 पुरुष पड़े।दोनों स्नातक बूथों और शिक्षक बूथ को मिलाकर कुल 1,955 मतदाताओं में से 1,105 मतदाताओं ने अपने वोट का इस्तेमाल किया। इस प्रकार क्षेत्र मे कुल 56.52% मतदान दर्ज किया गया। सुरक्षा बलो की तैनाती से पूरा चुनाव शांतिपूर्ण माहौल मे संपन्न हुआ।
कड़ी सुरक्षा के बीच मतदान संपन्न, मतदाताओ मे दिखा उत्साह
