डाला/सोनभद्र(जगदीश तिवारी)स्थानीय चौकी क्षेत्र के बाजार स्थित इंडियन बैंक के सामने रोड पास कटिंग पर एक एक कर पीछे से तीन वाहनों के टक्कर में मैजिक सवार एक अधेड़ व्यक्ति घायल हो गया।
सोमवार की सुबह औढी़ मोड़ अनपरा झिंगुरदह हनुमान मंदिर से रावर्टसगंज लौट रहे दर्शनार्थियों की मैजिक बाजार में खड़ी थी तभी उसके पीछे सवारियों के चक्कर में एक प्राइवेट बस आकर खड़ी हो गई बस के पीछे आ रही हाइवा ने पीछे से बस में जोरदार टक्कर मार दी जिससे अनियंत्रित बस मैजिक से भिड़ गई घटना में मैजिक सवार 60 वर्षीय मक्खन पाल पुत्र जबीत पाल निवासी कचनरवा के पैर में चोट लगने से वह घायल हो गया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे चौकी प्रभारी संतोष कुमार सिंह ने घायल को उसी के वाहन से उपचार हेतु चोपन सीएचसी भेज दिया और घटना में शामिल बस व हाइवा को पुलिस चौकी परिसर में खड़ा करा लिया।
