सोनभद्र

राजा शारदा महेश इंटर कालेज में मनाई गई महर्षि वाल्मीकि जयंती, भाजपा पदाधिकारियों ने चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया नमन

सोनभद्र (विकाज़ द्विवेदी) राजा शारदा महेश इंटर कालेज राबर्ट्सगंज में महर्षि वाल्मीकि जयंती के पावन अवसर पर कार्यक्रम आयोजित कर उनके चित्र पर पुष्प अर्पित किए गए। इस दौरान भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने महर्षि वाल्मीकि को श्रद्धापूर्वक नमन करते हुए उनके आदर्शों को आत्मसात करने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा काशी क्षेत्र के क्षेत्र महामंत्री अजीत रावत ने कहा कि महर्षि वाल्मीकि का जीवन सत्य, धर्म, ज्ञान और मानवता के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है। उनकी महान रचना रामायण भारतीय संस्कृति, संस्कार और आदर्श जीवन मूल्यों का अमूल्य धरोहर है। महर्षि वाल्मीकि ने अपने विचारों और रचनाओं से समाज को नई दिशा प्रदान की। उनके आदर्शों को अपनाकर समाज में सामाजिक समरसता, समानता और भाईचारे को मजबूत किया जा सकता है।
वहीं, अनुसूचित मोर्चा के जिलाध्यक्ष नीरज कनौजिया ने कहा कि महर्षि वाल्मीकि जी के विचार आज भी समाज के लिए प्रासंगिक हैं। उनके बताए मार्ग पर चलकर समतामूलक समाज की स्थापना और सामाजिक एकता को मजबूत किया जा सकता है। इस मौके पर नगर मंडल अध्यक्ष विनय श्रीवास्तव एवं नगर महामंत्री अनुपम तिवारी सहित पार्टी के अनेक पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम में अभिषेक गुप्ता, ध्रुव कांत द्विवेदी, संतोष भारती, अशोक भारती, अनुराग सिंह बंटी, आलोक रावत, आशीष कुशवाहा, पंकज गौतम, दीपचंद महतो, घनश्याम चौधरी, श्रीप्रकाश, दीपक कुमार, मनोज पासवान तथा अनुसूचित मोर्चा के महामंत्री पन्नालाल सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने महर्षि वाल्मीकि के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

SBN Live