सोनभद्र

डिजिटल अरेस्ट कर 2.36 करोड़ ठगी का धीरेंद्र चौधरी ने किया खुलासा 3 आरोपी गिरफ्तार

सोनभद्र (विकास द्विवेदी) डिजिटल अरेस्ट कर 2.36 करोड़ ठगी का धीरेंद्र चौधरी ने किया खुलासा 3 आरोपी गिरफ्तार।

पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन मे जनपद मे साइबर अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के क्रम मे एडिशनल एसपी ऋषभ रुणवाल एवं क्षेत्राधिकारी साइबर हर्ष पाण्डेय के पर्यवेक्षण मे साइबर क्राइम थाना सोनभद्र द्वारा साइबर ठगी के एक गंभीर प्रकरण मे कारवाई करते हुए डिजिटल अरेस्ट के नाम पर सेवानिवृत्त व्यक्ति से लगभग 2 करोड़ 36 लाख रुपये की धनराशि ट्रांसफर कराने वाले 3 आरोपो को गिरफ्तार किया है।

पुलिस द्वारा कारवाई करते हुए पीड़ित की फ्राड हुई धनराशि में से 75 लाख रुपये होल्ड फ्रीज कराए गए हैं। गिरफ्तार अभियुक्त की निशानदेही पर ठगी की धनराशि से खरीदी गई टाटा हैरियर कार, 2.10 लाख नकद, 5 मोबाइल फोन एवं इलाहाबाद हाईकोर्ट अधिवक्ता का फर्जी आईडी कार्ड बरामद किया गया है।

भारतीय स्टेट बैंक के शाखा प्रबंधक द्वारा साइबर क्राइम पुलिस थाना सोनभद्र को सूचना दी गई कि सेवानिवृत्त कर्मचारी बार बार किसी व्यक्ति को धनराशि ट्रांसफर कर रहा है तथा काफी धनराशि ट्रांसफर कर चुका है। पूछताछ करने पर वह स्पष्ट जानकारी नही दे रहा है तथा उसकी स्थिति से प्रतीत हो रहा है कि वह किसी के दबाव मे फोन पर बताए गए खातो मे धनराशि ट्रांसफर कर रहा है।

सूचना प्राप्त होते ही प्रभारी निरीक्षक धीरेन्द्र चौधरी मय टीम बैंक पहुचे लेकिन तब तक उक्त व्यक्ति बैंक से जा चुके थे। पुलिस द्वारा उनकी तलाश कराई गई तथा उनकी स्थिति के संबंध में पुलिस अधीक्षक को अवगत कराया गया। पुलिस अधीक्षक द्वारा एडिशनल एसपी ऋषभ रुणवाल को आवश्यक कारवाई हेतु निर्देशित किया गया।

वादी से पूछताछ में जानकारी हुआ कि हायर ज्यूडिशियरी एवं शासन के अधिकारियों का भय दिखाकर उन्हे डिजिटल अरेस्ट किया गया था तथा आरोपियों द्वारा उनसे तीन अलग अलग बैंक खातों में लगभग 2 करोड़ 36 लाख रुपये ट्रांसफर करा लिए गए थे। आरोपियो द्वारा उनसे लगातार और धनराशि की मांग की जा रही थी।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस द्वारा तत्काल संबंधित बैंक अधिकारियों से संपर्क कर सेवानिवृत्त अधिकारी के मोबाइल नंबर से लिंक बैंक खातों की जानकारी प्राप्त की गई तथा संबंधित खातों पर रोक लगवाई गई। पीड़ित को साइबर अपराध के संबंध मे जागरूक कर उसका प्रार्थना पत्र प्राप्त किया गया जिसके आधार पर थाना साइबर क्राइम पर सुसंगत धाराओ मे अभियोग पंजीकृत किया गया।

इसके साथ ही संबंधित बैंक में अलर्ट लगवाते हुए एक्सटार्शन मे प्रयुक्त मोबाइल नंबरो एवं बैंक खातो की निगरानी हेतु साइबर थाना एवं साइबर सेल के कर्मचारियो को लगाया गया। आरोपी की गिरफ्तारी हेतु पुलिस अधीक्षक सोनभद्र द्वारा अलग अलग क्षेत्रों में 3 पुलिस टीमों का गठन कर रवाना किया गया।

पुलिस टीम द्वारा इलेक्ट्रानिक एवं अन्य उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर लगातार प्रयास करते हुए AI तकनीक का दुरुपयोग कर Deepfake Images एवं फर्जी Documents तैयार कर ब्लैकमेलिंग एवं एक्सटार्शन करने वाले मुख्य आरोपी को प्रयागराज स्थित ओमेक्स अपार्टमेंट से गिरफ्तार किया गया। आरोपी की निशानदेही पर एक्सटार्शन की धनराशि से खरीदा गया टाटा हैरियर कार एवं 210000 बरामद किए गए। प्रकरण में एक्सटार्शन मे सहयोग करने वाली 2 महिला को गिरफ्तार किया गया। पुलिस द्वारा पीड़ित की फ्राड हुई धनराशि में से 7500000 (पचहत्तर लाख रुपये) होल्ड फ्रीज कराए गए है।

गिरफ्तार आरोपी का विवरण
1. अरुण कुमार दूबे पुत्र हर्षू प्रसाद दूबे निवासी विजयपुर कलना चुनार मिर्जापुर
2. प्रियंका मिश्रा पत्नी संतोष मिश्रा,निवासी घोड़गल्ली श्रीवर्धन रायगढ़ महाराष्ट्र
3. तेजल पुत्री संतोष कुमार मिश्रा निवासी घोड़गल्ली श्रीवर्धन रायगढ़ महाराष्ट्र

गिरफ्तार करने वाली टीम
1. प्र नि धीरेन्द्र चौधरी, साइबर थाना/साइबर सेल, सोनभद्र।
2. प्र नि नागेश सिंह, थाना ओबरा, जनपद सोनभद्र।
3. एसआई बृजेश दूबे, साइबर थाना, सोनभद्र।
4. हे का संजय वर्मा, साइबर थाना, सोनभद्र।
5. हे का मनीष सिंह, स्वाट टीम, सोनभद्र।
6. का जय प्रकाश सरोज, स्वाट टीम, सोनभद्र।
7. का सुनील रावत, साइबर सेल, सोनभद्र।

SBN Live