सोनभद्र

महिला थाना के सामने मकान में लगी आग, जूता चप्पल की दुकान भी आई चपेट मे करीब 10 लाख रुपये के नुकसान की आशंका

सोनभद्र (विकास द्विवेदी) राबर्ट्सगंज नगर में महिला थाना के सामने एक मकान में संदिग्ध परिस्थितियों में आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। आग की लपटों ने मकान में संचालित दीपक शू स्टोर को भी अपनी चपेट में ले लिया।

घटना में दुकान में रखे जूते चप्पल समेत अन्य सामान के जलने से करीब 10 लाख रुपये की क्षति होने का अनुमान है। हालांकि वास्तविक नुकसान का आकलन आग पूरी तरह बुझने के बाद ही हो सकेगा। जानकारी के अनुसार, रेलवे फाटक के पास निवासी मनोज जायसवाल महिला थाना के सामने अवधेश चौबे के मकान में किराये पर जूता चप्पल की दुकान संचालित करते हैं। दुकान के पीछे स्थित मकान के एक कमरे में आशुतोष दुबे किराये पर रहते हैं। शुक्रवार शाम करीब चार बजे उनके कमरे में संदिग्ध परिस्थितियों में आग लग गई। संयोगवश घटना के वक्त आशुतोष दुबे कमरे में मौजूद नहीं थे। कमरे से आग की लपटें और धुआं उठता देख आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया। आग की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आग बुझाने में जुट गई। वहीं, कोतवाली पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंच गई। आग की चपेट में आने से दीपक शू स्टोर में रखे जूते-चप्पल समेत अन्य सामान को भारी नुकसान पहुंचने की आशंका है। दुकानदार मनोज जायसवाल के अनुसार, करीब 10 लाख रुपये की क्षति का अनुमान है। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। मकान के सबसे ऊपरी हिस्से में महिला शालू अपने बच्चे के साथ कमरे में मौजूद थी। हालांकि समय रहते लोगों ने उसे सुरक्षित बाहर निकाल लिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

SBN Live