म्योरपुर /सोनभद्र(विकास अग्रहरि)
म्योरपुर ब्लॉक की ग्राम पंचायत आरंगपानी के छितवाटोला में समाजसेवी गिरधर गोपाल सिंह के आवास पर आदिवासी सहयोग समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में आगामी 22 नवंबर, रविवार को ग्राम पंचायत आरंगपानी के बरवा टोला बाजार स्थित अखाड़ा ग्राउंड में क्षेत्रीय कबड्डी प्रतियोगिता आयोजित कराने का सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया। प्रतियोगिता में जनपद के विभिन्न क्षेत्रों की टीमें प्रतिभाग करेंगी।
कार्यक्रम को सफलतापूर्वक संपन्न कराने के लिए बैठक में आयोजन समिति का गठन किया गया। इसमें सर्वसम्मति से भगवान दास गुप्ता को अध्यक्ष, रामपाल खरवार एवं देवनारायण गोंड़ को उपाध्यक्ष, संजय सोनी को महाप्रबंधक, शिवपूजन रौनियार को प्रबंधक, विजय सोनी को महासचिव तथा श्यामसुंदर श्याम एवं दया सोनी को सचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई।
इसी क्रम में रामबाबू खंजर खरवार एवं भगवती श्याम को महामंत्री, रघुवीर सिंह पोया को मंत्री, गिरधर गोपाल सिंह को कोषाध्यक्ष, आशीष जायसवाल को संचालक, रामजी सोनी को खेल मंत्री तथा सुरेश कुमार (काशीकुड) एवं वासुदेव पनिका को सूचना मंत्री बनाया गया।
वहीं, शिवपूजन यादव एवं अनंत कुमार भारती को मीडिया प्रभारी, रामकेश गोंड़, गुलाब धरकार एवं बीगन गोंड़ को व्यवस्थापक, गनपत आयाम एवं सीताराम आयाम को खजांची, रामनरेश धरकार को वालंटियर तथा रामनेवाज पोया एवं रामलखन पुषाम को लेखा निरीक्षक की जिम्मेदारी दी गई।
कार्यकारिणी सदस्य के रूप में सुखीराम दुलारे, रामकुमार पोया एवं रामरतन आयाम को शामिल किया गया। महिला मंडल में सोनमती सलबंधी, बसंती आयाम, लखपतिया मरपच्ची एवं सितापति मरपच्ची को जिम्मेदारी दी गई। हरिप्रसाद सलबंधी को आयोजक तथा युवा समाजसेवी राजू कुमार गुप्ता को मंत्री एवं संयोजक बनाया गया।
इसके अलावा संरक्षक मंडल में रामरति पोया, ग्राम प्रधान राजेंद्र लाल, एडवोकेट संतोष कुमार ओझा, पूर्व प्रधान ब्रह्मदेव प्रसाद, शिवसागर जायसवाल, सुदर्शन प्रधान एवं कुंज बिहारी रौनियार को शामिल किया गया।
बैठक में उपस्थित सभी सदस्यों ने प्रतियोगिता को भव्य रूप से आयोजित कराने और क्षेत्र की खेल प्रतिभाओं को मंच देने का संकल्प लिया। आयोजकों ने बताया कि 22 नवंबर को होने वाली इस प्रतियोगिता में जनपद के विभिन्न क्षेत्रों की कबड्डी टीमें हिस्सा लेंगी।
