सोनभद्र

राज्य मंत्री ने छठ घाटों का किया स्थलीय निरीक्षण

डाला/सोनभद्र(जगदीश तिवारी)-बाड़ी स्थित सोन नदी व डाला नगर पंचायत क्षेत्र के कुरदहंवा छठ घाट पर शुक्रवार की शाम सूबे के समाज कल्याण राज्य मंत्री संजीव सिंह गोंड़ ने स्थलीय निरीक्षण कर उपस्थित लोगों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया। आस्था के महापर्व सूर्योपासना पर छठव्रती महिलाओं व श्रद्धालुओं को पूजा में किसी भी प्रकार की परेशानी न हो जिसे लेकर सोन नदी छठ घाट पर पहुंचे राज्य मंत्री ने वंहा की साफ-सफाई व्यवस्था को देखकर लोगों को यह दिशा निर्देश दिया कि नदी के गहरे पानी की तरफ बैरिकेडिंग कर सुरक्षा का पुख्ता इंतजाम हो पूरी रात्रि छठ घाट पर रहने वाली व्रती महिलाओं को किसी भी प्रकार की परेशानी ना हो  इसके लिए छाया टेंट आदि की सुदृढ़ व्यवस्था होनी चाहिए। कुरदहवा छठ घाट का निरिक्षण के दौरान ईओ को निर्देशित करके बताया की छठ घाट के चहुओंर सुव्यवस्थित बैरिकेटिंग की व्यवस्था होनी चाहिए। यहां हजारों की संख्या में श्रद्धालु आते हैं रात्रि विश्राम करने वाले आस्थावान भक्तों के लिए रुकने के इंतजाम पूर्ण होने चाहिए।इस दौरान ओबरा एसडीएम रवि पासवान, ईओ अखिलेश सिंह , नगर पंचायत अध्यक्ष फुलवंती कुमारी, भाजपा नेता विकास पटेल, सभासद नितेश निषाद, विशाल गुप्ता, अवनीश देव पांडेय क्षेत्रीय लेखपाल संदीप दत्त ओम प्रकाश समेत अन्य लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

SBN Live