सोनभद्र

बिना पंजीयन संचालित हास्पिटल सीज, जांच मे नहीं मिले डाक्टर और जरूरी दस्तावेज

कोन/ सोनभद्र (आनन्द जायसवाल) कोन बाजार मे बिना पंजीयन के संचालित हो रहे निजी अस्पताल के खिलाफ स्वास्थ्य विभाग ने बड़ी कारवाई की। नोडल अधिकारी गुलाब शंकर यादव ने जांच के दौरान अनियमितताएं पाए जाने पर आरएस हास्पिटल को सीज कर दिया। इस कारवाई से क्षेत्र में अवैध रूप से संचालित निजी अस्पतालों के संचालकों में हड़कंप मच गया।

मिली जानकारी के अनुसार, नोडल अधिकारी गुलाब शंकर यादव सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सक जय प्रकाश सिंह के साथ स्थानीय बाजार स्थित आरएस हास्पिटल की जांच करने पहुंचे। जांच के दौरान अस्पताल में एक मरीज भर्ती मिला, जिसका उपचार चल रहा था। मौके पर मौजूद अधिकारियों ने मरीज को बेहतर उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराने की बात कही। हालांकि, मरीज ने अस्पताल जाने के बजाय अपने घर लौटने का निर्णय लिया। नोडल अधिकारी गुलाब शंकर यादव ने बताया कि जांच के दौरान निजी अस्पताल में कोई डाक्टर मौजूद नहीं मिला। इसके अलावा अस्पताल संचालित करने से संबंधित पंजीयन प्रमाणपत्र सहित अन्य आवश्यक अभिलेख भी मौके पर उपलब्ध नहीं पाए गए। बिना पंजीयन और जरूरी दस्तावेजों के अस्पताल का संचालन किया जा रहा था। इन गंभीर अनियमितताओं को देखते हुए अस्पताल को सीज करने की कार्रवाई की गई। स्वास्थ्य विभाग की इस कारवाई से अवैध रूप से निजी अस्पताल चलाने वालों में खलबली मची हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

SBN Live