सोनभद्र (विकास द्विवेदी) जनपद के तरावां क्षेत्र के ग्राम झेंगुरपुर निवासी डा अंशु दुबे ने फारेन मेडिकल ग्रेजुएट एग्जामिनेशन (एफएमजीई) में 183 अंक प्राप्त कर शानदार सफलता हासिल की है। उनकी इस उपलब्धि से परिवार सहित पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर है। शुभचिंतकों और क्षेत्रीय लोगों द्वारा उन्हें बधाई देने का सिलसिला जारी है।
डा अंशु दुबे ग्राम झेंगुरपुर, पोस्ट तरावां निवासी उपेंद्र कुमार दुबे के सुपुत्र है। उन्होंने इसी वर्ष जुलाई माह मे रूस की प्रतिष्ठित उल्यानोस्क स्टेट मेडिकल यूनिवर्सिटी से एमबीबीएस की पढ़ाई पूरी की थी। इसके बाद अक्टूबर में आयोजित एफएमजीई परीक्षा में शामिल हुए और पहले ही प्रयास में 183 अंक प्राप्त कर सफलता हासिल की। अपनी इस उपलब्धि का श्रेय डॉ. अंशु दुबे ने अपने माता-पिता और पूरे परिवार के निरंतर मार्गदर्शन, आशीर्वाद एवं सहयोग को दिया है। उनकी सफलता से परिजनों में खासा उत्साह है। क्षेत्रवासियों ने इसे जनपद के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि बताते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य का कामना किया है।
