सोनभद्र

विंडमगंज पुलिस ने 26 लीटर 280 एमएल अवैध अंग्रेजी शराब के साथ दो आरोपियों को पकड़ा

विंडमगंज/सोनभद्र (सुमन गुप्ता) विंडमगंज पुलिस ने अवैध शराब की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 26 लीटर 280 एमएल अंग्रेजी शराब के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से बिना नंबर प्लेट का बाइक बरामद किया है।

पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के क्रम मे दुद्धी क्षेत्राधिकारी के निर्देशन मे विंडमगंज पुलिस ने कारवाई किया है।

पुलिस के मुताबिक आरोपियों के पास से 48 बोतल 180 एमएल रायल स्टैग, 24 बोतल 375 एमएल रॉयल स्टैग तथा 48 बोतल 180 एमएल स्टर्लिंग रिजर्व B7, कुल 26 लीटर 280 एमएल अवैध अंग्रेजी शराब बरामद हुआ।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मुरारी राम पुत्र लगन राम निवासी ग्राम संध्या, थाना बिशुनपुरा, जनपद गढ़वा, झारखंड तथा सुरेंद्र राम पुत्र ललन राम, निवासी वार्ड नंबर 14, ग्राम संध्या, थाना बिशुनपुरा, जनपद गढ़वा, झारखंड के रूप मे हुआ है।

पुलिस के अनुसार दोनों आरोपी बिना नंबर प्लेट की बाइक से अवैध अंग्रेजी शराब की तस्करी कर रहे थे। पुलिस ने बरामद शराब व वाहन को कब्जे में लेकर दोनों आरोपियों के विरुद्ध विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है तथा उन्हें न्यायालय भेजा जा रहा है।
कारवाई करने वाली टीम मे विंडमगंज एसआई रामधनी सिंह, कांस्टेबल भूपेंद्र पांडेय, कांस्टेबल राजसोनकर तथा कांस्टेबल आयुष्मान सिंह शामिल रहे।

SBN Live