शक्तिनगर/सोनभद्र डीजल चोरो पे चला सत्येंद्र राय का डंडा भारी मात्रा मे चोरी की डीजल के साथ आरोपी को किया गिरफ्तार।
पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन में जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के क्रम मे पिपरी क्षेत्राधिकारी हर्ष पाण्डेय के कुशल पर्यवेक्षण में थाना शक्तिनगर पुलिस एवं एनसीएल सुरक्षाकर्मी टीम द्वारा संयुक्त रूप से प्रभावी कार्यवाही करते हुए डीजल चोरी करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया गया।
जाच के दौरान प्रकाश मे आया कि एनसीएल के सुरक्षाकर्मियो की मिलीभगत से डीजल चोरी की घटना को अंजाम दिया जा रहा था। पुलिस एवं एनसीएल सुरक्षाकर्मी टीम द्वारा संयुक्त रूप से की गई कारवाई मे एनसीएल खड़िया माइन्स से आरोपी अमरजीत विश्वकर्मा उर्फ मंटू को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी के कब्जे से चोरी का लगभग 50 लीटर डीजल, 9 खाली जरिकेन, डीजल चोरी मे प्रयुक्त पाइप बोलेरो बरामद किया गया है।
शक्तिनगर एसएचओ सत्येंद्र राय ने बातचीत मे बताया कि उक्त प्रकरण मे थाना शक्तिनगर पर मुकदमा अपराध संख्या 194/2026 धारा 303(2), 317(2) बीएनएस के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत है। जाच चल रहा है आरोपी फरार चल रहा है।
गिरफ्तार आरोपी का विवरण
अमरजीत विश्वकर्मा उर्फ मंटू पुत्र शिवराज विश्वकर्मा निवासी परासी अनपरा
बरामदगी का विवरण
चोरी का लगभग 50 लीटर डीजल
9 खाली जरिकेन
डीजल चोरी में प्रयुक्त पाइप
बोलेरो वाहन
गिरफ्तार करने वाली टीम
1. प्रभारी निरीक्षक सत्येन्द्र राय थाना शक्तिनगर
2. एसआई सदाशिव राय थाना शक्तिनगर
3. का अमृत लाल थाना शक्तिनगर
