सोनभद्र

छठ घाट का स्थलीय निरीक्षण कर नपं अध्यक्ष ने लिया जायजा

चोपन डाला/सोनभद्र(जगदीश तिवारी)आगामी छठ महापर्व को लेकर नगर पंचायत अध्यक्ष फुलवंती कुमारी ने सभी छठ घाटों पर जाकर बुधवार को स्थलीय निरीक्षण कर तैयारीयों का जायजा लिया ।
निरीक्षण के दौरान उन्होंने घाट की वर्तमान स्थिति, साफ-सफाई, सुरक्षा व्यवस्था, श्रद्धालुओं के आवागमन, प्रकाश व्यवस्था एवं अन्य आवश्यक सुविधाओं का बारीकी से जायजा लिया। नगर पंचायत आध्यक्षा ने बताया कि लगभग सभी छठ घाटों की साफ-सफाई शत-प्रतिशत पूरी हो चुकी है।श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए घाट की साफ-सफाई, समतलीकरण, प्रकाश व्यवस्था तथा अन्य आवश्यक कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर कराया जा रहा है, ताकि व्रतियों एवं श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।चार दिवसीय इस महापर्व में व्रती महिलाएं पूरी श्रद्धा एवं निष्ठा के साथ निर्जला व्रत रखकर भगवान सूर्य और छठी मैया की आराधना करती हैं। पर्व के मुख्य अवसर पर श्रद्धालु पारंपरिक छठ गीतों के बीच डूबते सूर्य को अर्घ्य अर्पित करते हैं। इसके अगले दिन तड़के सुबह नदी तट पर पहुंचकर उदीयमान सूर्य को अर्घ्य देकर परिवार की सुख-समृद्धि, संतान की दीर्घायु एवं खुशहाली की कामना करते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

SBN Live