दुद्धी/सोनभद्र (मदन मोहन तिवारी) यादव महासभा के तत्वावधान में टीसीडी मैदान पर 16वा गोवर्धन पूजा का आयोजन किया गया। गाजीपुर के बाबा सुरेंद्र पंथी ने देखते ही देखते सूखे उपले में मंत्र शक्ति से अग्नि प्रज्वलित कर सबको आश्चर्यचकित कर दिया। इसके बाद उसी अग्नि में दूध गर्म किया गया तथा खीर पकाई गई। बाबा ने आग पर खौलते गर्म दूध से स्नान कर भविष्य के बारे में बताया कि आने वाले समय किसानों के लिए अनुकूल है। किसानों को 14 आना मतलब चैती की खेती अच्छी होगी। राजनीति में उथल पुथल होना सुनिश्चित है।
सुरेंद्र पंथी चमत्कारी बाबा ने कहा कि यह प्रकृति की पूजा इंद्र भगवान का घमंड तोड़ने के लिए श्रीकृष्ण भगवान ने किया था। वहीं गर्म दूध से स्नान और आंखों में डालने पर बताया कि देखने में दूध गर्म दिखता है, लेकिन शरीर पर डालते ही ठंडा हो जाता है। पूजा में बहुत शक्ति है। पूजा का कार्यक्रम पंडित शिवपूजन मिश्र ने सम्पन्न करायी। मुख्य यजमान पूर्व प्रधान हरिशंकर यादव रहे। गोवर्धन पूजा कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मातृका प्रसाद यादव पूर्व मंत्री नेपाल विशिष्ट अतिथि डॉ रीना यादव जनकपुर मधेश प्रदेश नेपाल, जिलाध्यक्ष राम निहोर यादव, डॉ रामजीत यादव, संजय यादव, अनिल यादव, श्यामबिहारी यादव, नीरेंद्र सिंह गोंड मौजूद रहे।
मुख्य अतिथि लोहिया के विचार से मुलायम सिंह यादव ने अपनी एक अलग पहचान बनाई। विचार, राजनीति, योजना से बनाई जाती है। राम जी की संपत्ति चोरी होता है। चोरी के समय हनुमान जी को मारना चाहिए। हम सभी लोग एकजुट होकर राजनीति करें तो ज्यादा बेहतर होगा। विशिष्ट अतिथि रीना यादव ने कहा कि नशा से दूर रहना है। शिक्षा को लेकर सभी को जागरूक होना बहुत आवश्यक है। नेपाल भारत सहित कोई भी देश हो यादव समाज समाज मे सत्य के मार्ग पर चलता है। यादव समाज जनेऊ धारी होकर देश मे अलख जगा रहे। इसके पूर्व कार्यक्रम की शुरुआत गाजे बाजे के साथ निकली कलश शोभायात्रा से हुई । लड़कियों व महिलाओं ने पूजा स्थल से कलश उठाया और प्राचीन शिवाजी तालाब से जल उठाकर पुनः पूजा स्थल पहुँचे और पूजा की शुरुआत हुई। कार्यक्रम की अध्यक्षता जगदीश यादव ने किया। इस दौरान चेयरमैन कमलेश मोहन, ब्रजेश यादव, बुद्धिनारायण यादव, सरजू यादव, रामपाल जौहरी, अवधनारायण यादव, रामपाल जौहरी के आलावा सुरक्षा की दृष्टि से स्थानीय पुलिस फोर्स मौजूद रही। कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ अधिवक्ता सत्यनारायण यादव ने किया।
पहलवानों ने दिखाई हैरतअंगेज करतब
दुद्धी टीसीडी मैदान पर हो रहे गोवर्धन पूजा में बुधवार को पुजारी बाबा के साथ आये हुए गाजीपुर के पहलवानों ने ऐसा करतब दिखाया कि लोग देखते ही रह गए।पहलवानों ने टेंट से भी ऊपर रस्सी को उछल कूद करते छू लिया। गाजीपुर से आये हुए पहलवानों ने तरह तरह के हैरतअंगेज करतब दिखाया। गोवर्धन पूजा में पहलवानों की हैरतअंगेज करतब के बारे में दिनभर चाय पान की दुकानों में चर्चा होती रही।
