शक्तिनगर/सोनभद्र डीजल चोरी मे कई आरोपी फरार पुलिस जाच मे जुटी
-एनसीएल के सुरक्षाकर्मियो की मिलीभगत से डीजल चोरी की घटना को अंजाम दिया जा रहा था
-पुलिस एवं एनसीएल सुरक्षाकर्मी टीम द्वारा संयुक्त रूप से की गई कारवाई मे एनसीएल खड़िया माइन्स से आरोपी अमरजीत विश्वकर्मा उर्फ मंटू गिरफ्तार
-आरोपी के कब्जे से चोरी का लगभग 50 लीटर डीजल, 9 खाली जरिकेन, डीजल चोरी मे प्रयुक्त पाइप बोलेरो बरामद
-आरोपी ने बताया कि डीजल चोरी मे बाबू राम जायसवाल पुत्र दयाशंकर, अंकुश पुत्र लालू, अनिल यादव पुत्र अज्ञात, एनसीएल सुरक्षाकर्मी गणेश उर्फ मेजर है
-पुलिस मुकदमा दर्ज कर पूरे मामले की जाच मे जुट गयी है
