शक्तिनगर/सोनभद्र चोरी के डीजल सहित डीजल निकालने का उपकरण कैंपर गाड़ी के साथ 5 आरोपी को सत्येंद्र राय ने किया गिरफ्तार।
पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा द्वारा जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के क्रम मे पिपरी क्षेत्राधिकारी के कुशल निर्देशन में थाना शक्तिनगर पुलिस द्वारा प्रभावी कारवाई करते हुए चोरी के लगभग 70 लीटर डीजल निकालने का उपकरण पाइप के साथ 5 आरोपी को शक्तिनगर पुलिस टीम व एनसीएल सुरक्षा अधिकारी की संयुक्त टीम की मदद से गिरफ्तार किया गया, जिसके सम्बन्ध में थाना शक्तिनगर सोनभद्र पर मुकदमा अपराध संख्या 195/2026 धारा 303(2),317(2),3(5) बीएनएस पंजीकृत है।
गिरफ्तार आरोपी का विवरण
1 प्रितेश कुमार पुत्र लक्ष्मण प्रसाद ग्राम पोखरा थाना बरगवा सिंगरौली
2 राजेश यादव पुत्र जगनारायण यादव ग्राम धवई थाना चितरंगी सिंगरौली
3 मारतन सिंह पुत्र पूरूषोत्तम सिंह निवासी ग्राम चमरर्खोड़ गोरवी थाना सिंगरौली सिंगरौली
4 रामगोबिन्द यादव पुत्र रामजियावन यादव निवासी ग्राम जीर थाना माड़ा जिला सिंगरौली
5 राजेन्द्र कुशवाहा पुत्र रघुनाथ प्रसाद ग्राम घरौली कला थाना नवानगर सिंगरौली
बरामदगी
चोरी का लगभग 70 लीटर डीजल
एक अदद बोलेरो कैम्पर वाहन संख्या MP 66 ZC 9366
डीजल चोरी करने के उपकरण
गिरफ्तार करने वाली टीम
1 प्रभारी निरीक्षक सत्येन्द्र राय थाना शक्तिनगर सोनभद्र
2 घनश्याम तिवारी चौकी प्रभारी बीना थाना शक्तिनगर सोनभद्र
3 का सत्यम सरोज थाना शक्तिनगर, सोनभद्र
4 एनसीएल सुरक्षा अधिकारी की संयुक्त टीम