डाला/सोनभद्र (जगदीश तिवारी) डाला पुलिस चौकी क्षेत्र के बाजार स्थित इंडियन बैंक के सामने वाराणसी शक्तिनगर राजमार्ग सड़क क्रास कटिंग पर टीपर व कार में जबरदस्त टक्कर होने पर कार सवार तीन युवक घायल हो गए। जबकि टक्कर के बाद दोनों वाहनों में भयंकर आग लगने से वाहन जलकर खाक हो गए।
जानकारी के अनुसार 0सुबह लगभग पांच बजे रावर्टसगंज से रेणुकूट की ओर जा रही कार की रोड पास कर रहे टीपर में जोरदार टक्कर हो गई। वाहनों की टक्कर इतनी भयंकर थी कि दोनों वाहनों में आग लग गई। हादसे में वाहनों में आग लगने से कुछ ही क्षण पहले वंहा मौजूद बाजार निवासी लखराज,लल्लन, व इलियास द्वारा कड़ी मेहनत कर कार सवार हिमांशु सिंह पुत्र प्रीतम सिंह, सत्यार्थ सिंह पुत्र सर्व जीत सिंह,अविनाश सिंह पुत्र मनोज सिंह निवासी आश्रम मोड़ म्योरपुर तीनों युवकों को वाहन से उतारकर सुरक्षित जगह पर बैठा दिया गया।
सड़़क के किनारे धू धू कर जल रहे वाहनों को देखकर मौके से गुजर रहे अन्य वाहन भी वहां रुक गए सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस द्वारा घायलों को उपचार हेतु चोपन सीएचसी भेजकर अल्ट्राटेक सीमेंट कंपनी से जब तक दमकल मंगाकर आग पर काबू पाया गया तब तक दोनों वाहन जलकर राख हो गए।
रोड क्रास कटिंग के पास नहीं है सांकेतिक चिन्ह आए दिन हादसों का बना रहता है डर
लोगों का कहना है कि बाजार स्थित इंडियन बैंक के सामने रोड पास कटिंग से नगर पंचायत कार्यालय नई बस्ती समेत अन्य जगहों पर आवागमन करने वालों लोगों का रात-दिन आना-जाना लगा रहता है यंहा जिम्मेदारों द्वारा न तो ब्रेकर बनाया गया ना ही सड़क पर सांकेतिक चिन्ह लगाया गया है जिसके कारण आए दिन उक्त स्थल पर घटना दुर्घटना होती रहती है बाजार वासियों ने जिलाधिकारी का ध्यान आकृष्ट कराते हुए उक्त स्थल पर सड़क के दोनों तरफ स्पीड ब्रेकर बनाए जाने की मांग की है।