डाला/सोनभद्र(जगदीश तिवारी)-चौकी क्षेत्र के बाड़ी स्थित पहिला मोड़ के समीप हाईवा की चपेट में आने से पीछे खड़े बाइक सवार टीपर चालक की घटनास्थल पर मौत हो गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस आवश्यक कार्रवाई में जुट गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार गुरुवार की शाम सात बजे वाराणसी शक्ति नगर मुख्य मार्ग पर पहिला मोड़ के समीप खड़ी हाईवा के पीछे बाइक सवार खड़ा था तभी अचानक हाईवा चालक ने अपने वाहन को बैक कर दिया जिसकी चपेट में आने से टिपर चालक बाइक सवार 45 वर्षीय जगदीश कोल पुत्र दादूलाल कोल निवासी कोलान बस्ती बाड़ी की दर्दनाक मौत हो गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस द्वारा सुचारू रूप से यातायात बहाल कराया गया।
